Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Saturday, July 25, 2026
Homeउत्तराखण्डसीडीओ ने दिव्यांग बालक गृह का किया निरीक्षण, बालकों को वितरित किए...

सीडीओ ने दिव्यांग बालक गृह का किया निरीक्षण, बालकों को वितरित किए गर्म ट्रैक सूट

देहरादून। मुख्य विकास अधिकारी, जनपद देहरादून, अभिनव शाह द्वारा शनिवार को महिला कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड के अंतर्गत किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 (संशोधित 2021) के अंतर्गत संचालित स्वैच्छिक दिव्यांग बालक गृह श्री सत्य साईं सेवा आश्रम (आयु वर्ग 7 से 18 वर्ष), आमवाला, विकासनगर, देहरादून का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान आश्रम में निवासरत अनाथ, परित्यक्त एवं निराश्रित कुल 26 दिव्यांग बालकों को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सीएसआर फंड के माध्यम से 35 जोड़ी गर्म ट्रैक सूट वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने बालकों से संवाद स्थापित किया तथा संस्था के अधीक्षक से दिव्यांग बालकों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य से संबंधित व्यवस्थाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बालकों के सर्वांगीण विकास हेतु आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित किए जाने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, संस्था के समस्त स्टाफ व जिला बाल संरक्षण इकाई से सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश पंवार व प्रवीन सिंह चौहान उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments