Latest news
फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस कुंभ मेले की तैयारियां तेज, अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का किया निरीक्षण ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील बजट में आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन सीएम धामी ने सदन में पेश किया 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोपी छात्र गिरफ्तार सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन गैरसैंण में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान

[t4b-ticker]

Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तराखण्ड82 लाख कीमत की स्मैक व नशे के इंजेक्शन के साथ दो...

82 लाख कीमत की स्मैक व नशे के इंजेक्शन के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। काठगोदाम और बनभूलपुरा थाना पुलिस ने नशे की बड़ी मात्रा में खेप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से काफी मात्रा में स्मैक और नशे के इंजेक्शन बरामद किए हैं। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत 82 लाख रुपए से अधिक आंकी जा रही है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है। काठगोदाम कोतवाली पुलिस और बनभूलपुरा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग क्षेत्रों से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से स्मैक और नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया 6 जनवरी देर रात जिले के काठगोदाम और बनभूलपुरा कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से स्मैक, नशीले इंजेक्शन और नशीली दवा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पहला मामला काठगोदाम कोतवाली क्षेत्र का है। जहां पर कोतवाली पुलिस ने देर शाम कुंवरपुर गौलापार पुलबाइपस रोड पर चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। तभी टीम को बाइक में एक संदिग्ध युवक आता हुआ दिखाई दिया। जब टीम ने युवक को हिरासत में लेते हुए तलाशी ली तो आरोपी से 275 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मंजीत सिंह निवासी टुकड़ी थाना नानकमत्ता उधम सिंह नगर बताया। आरोपी ने बताया कि वह स्मैक की खेप नानकमत्ता से लेकर हल्द्वानी में बेचने के लिए आया हुआ था। बरामद स्मैक की खेप की अंतरराष्ट्रीय कीमत 82 लाख 50 हजार रुपए आंकी जा रही है। दूसरे मामले में बनभूलपुरा कोतवाली पुलिस ने 26 नशीले इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अभिषेक आर्या निवासी कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी बताया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में मुखानी थाना में दो मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों को कोतवाली पुलिस कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि दो कोतवाली क्षेत्र में पुलिस टीमों द्वारा नशे की खेप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments