Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डमुठभेड़ के बाद गैस एजेंसी मालिक के हत्यारे पुलिस ने दबोचे

मुठभेड़ के बाद गैस एजेंसी मालिक के हत्यारे पुलिस ने दबोचे

देहरादून। राजधानी देहरादून की तिब्बती मार्केट हत्याकांड में दून पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। रायपुर के लाडपुर जंगल और लालतप्पड़ क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने घायल दोनों बदमाशों को इलाज के लिए कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से दो देसी तमंचे और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की गई है। साथ ही पूछताछ में तिब्बती मार्केट में हुई हत्या को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। घटना के बाद देहरादून एसएसपी अजय सिंह भी अस्पताल पहुंचे। तिब्बती मार्केट में अर्जुन शर्मा की दिनदहाड़े हत्या करने वाले दो बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी अजय सिंह ने टीमों का गठन किया गया था, जिसके बाद टीमें शहर से देहात तक लगातार नाकेबंदी और सघन चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार बदमाश को लालतप्पड़ पुलिस चौकी पर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया लेकिन वो भाग निकला। बदमाश भागकर खंडहर फैक्ट्री में घुसकर पुलिस टीम पर फायर करने लगा।
पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ में एक बदमाश के दाहिने पैर पर लगने से वह घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार किया। दूसरे बदमाश को नाकेबंदी और सघन चेकिंग के दौरान रायपुर थाना क्षेत्र में लाडपुर के जंगल से पकड़ा गया। बदमाश ने जंगल से पुलिस पर फायरिंग झोंक दी थी, जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर पर गोली लगने से वो घायल हो गया। बदमाश को गिरफ्तार कर इलाज के लिए तत्काल कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों बदमाशों का इलाज चल रहा है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया है कि देहरादून पुलिस ने हत्याकांड में अलग-अलग जगहों पर हुए मुठभेड़ के बाद बदमाशों को गिरफ्तार किया है। फायरिंग में दोनों बदमाशों को गोली लगी है। बदमाशों को अलग-अलग थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। साथ ही कोरोनेशन अस्पताल पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली गई। बदमाशों का अस्पताल इलाज में कराया जा रहा है और बदमाशों से दो देसी तमंचे और एक स्कूटी बरामद की गई। पूछताछ में बदमाशों ने तिब्बती मार्केट के सामने हुए हत्याकांड को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस बदमाशों से लगातार पूछताछ कर रही है। गौर हो कि, 11 फरवरी को देहरादून के तिब्बती मार्केट में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई थी। जिसके बाद से पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज जारी किए थे। मृतक अर्जुन शर्मा की जीएमएस रोड पर फर्म अमर दीप के नाम से भारत गैस एजेंसी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments