Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तरांचल प्रेस क्लब कार्यकारिणी गठन के लिए प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी

उत्तरांचल प्रेस क्लब कार्यकारिणी गठन के लिए प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी

देहरादून: उत्तरांचल प्रेस क्लब कार्यकारिणी-2022 की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए शुक्रवार को नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद पर जितेंद्र अंथवाल, भूपेन्द्र कंडारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनमोहन शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गीता मिश्रा, महामंत्री पद पर अजय राणा व ओ.पी. बेंजवाल, संयुक्त मंत्री (एक पद) दिनेश कुकरेती व संयुक्त मंत्री महिला आरक्षित एक पद पर नलिनी गोसाईं, कोषाध्यक्ष पद पर नवीन कुमार और पवन नेगी, सम्प्रेक्षक पद पर विनोद पोखरियाल व श्रीनिवास पंत, सदस्य कार्यकारिणी के नौ पदों पर निम्न प्रत्याशी अमित ठाकुर, ठाकुर नेगी, दया शंकर पाण्डेय, प्रवीन बहुगुणा, महेश कुमार पाण्डे, मौ. असद खान, योगेश सेमवाल, राजकिशोर तिवारी, राजेश बड़थ्वाल, राम अनुज, सुरेन्द्र सिंह डसीला, सोबन सिंह मैदान में है।

अंतिम सूची जारी होने से पहले चुनाव अधिकारी व सहायक चुनाव अधिकारियों ने सभी प्रत्याशियों के साथ चुनाव संबंधी वार्ता की। इस दौरान चुनाव अधिकारी भण्डारी ने सभी प्रत्याशियों को मतदान व प्रचार संबंधी नियमों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मतदान के लिए उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा जारी पहचान पत्र अवश्य लाये व वर्ष 2021 में बने नए सदस्यों को आधार कार्ड के आधार पर मतदान करने की छूट होगी। मतदान के दौरान किसी भी मतदाता को मतदान कक्ष में मोबाइल सहित कोई भी इलेक्ट्रानिक डिवाइस/गेजट्स आदि ले जाने की अनुमति नहीं होगी। बैठक के दौरान सभी प्रत्याशियों ने मतदान पूर्व की गई इस बैठक को शुरू करने की परंपरा को एक अच्छा कदम बताते हुए चुनाव प्रक्रिया के दौरान पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया।

चुनाव अधिकारी शूरवीर सिंह भण्डारी ने बताया कि मतदान दिनांक 29 दिसंबर, 2021 को प्रातः 9 बजे से 2 बजे तक होगा। उसी दिन अपराह्न 3 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। इस मौके पर सहायक चुनाव अधिकारी राजू पुशोला, लक्ष्मी बिष्ट उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments