Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने विभिन्न कार्यों हेतु प्रदान की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने विभिन्न कार्यों हेतु प्रदान की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय उफरैखाल, पौड़ी गढ़वाल में महिला छात्रावास के भवन निर्माण कार्य हेतु 3 करोड़ 93 लाख, राजकीय महाविद्यालय, पाबौ पौड़ी गढ़वाल के महिला छात्रावास भवन निर्माण हेतु 3 करोड़ 85 लाख रूपये, व्यासी जल विद्युत परियोजना में पूंजीगत व्यय हेतु अंशपूंजी के रूप में 56 करोड़ रूपये, जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखण्ड बीरोंखाल की वेदीखाल (जीओवी) पम्पिंग पेयजल योजना हेतु 22 करोड़ 85 लाख रूपये, जनपद देहरादून अन्तर्गत मानसून अवधि में बाढ़ प्रभावित 08 कार्यों / क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों के पुनर्निर्माण हेतु 19 करोड़ 21 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में चम्पावत-खेतीखान मोटर मार्ग के किमी 02 में ट्रैक रूट का निर्माण हेतु 99.45 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र लक्सर के अन्तर्गत विभिन्न 08 कार्यों हेतु 2 करोड़ 39 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र यमुनोत्री के अन्तर्गत विभिन्न 05 निर्माण कार्यों हेतु 2 करोड़ 27 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र थराली के अन्तर्गत विभिन्न 07 निर्माण कार्यों हेतु 2 करोड़ 82 लाख रूपये, जनपद पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में सिविल जज न्यायालय के स्टाफ के आवासीय भवनों (टाईप-1 एवं 2) के निर्माण हेतु 1 करोड़ 52 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही मुख्यमंत्री ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता, रायपुर, देहरादून में असिस्टेंट प्रोफेसर के 03 पदों के सृजन हेतु भी स्वीकृति प्रदान की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments