Latest news
उत्तराखण्ड में एसआईआर की शुरुआत, राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने भरे गणना फार्म सेतु आयोग के सीईओ ने राज्य के दीर्घकालिक आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन से संबंधित विषयों पर की चर्चा समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर नगर आयुक्त ने कसी नकेल विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने में सबका सहयोग जरूरीः मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सच हो रहा विकसित भारत का संकल्पः सीएम मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सीएम धामी को सौंपा गणना फॉर्म सीएम ने जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह में प्रतिभाग किया नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री

[t4b-ticker]

Tuesday, June 9, 2026
Homeउत्तराखण्डलोक भवन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को राज्यपाल ने किया...

लोक भवन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को राज्यपाल ने किया सम्मानित

देहरादून। लोक भवन में गुरुवार को होली मिलन एवं उत्कृष्ट सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रतिभाग करते हुए लोक भवन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने सम्मानित कार्मिकों को बधाई दी और कहा कि किसी भी व्यक्ति को मिलने वाला सम्मान उसके परिश्रम और समर्पण का परिणाम होता है। उन्होंने कहा कि सम्मान मिलने के साथ-साथ जिम्मेदारियाँ भी बढ़ जाती हैं, क्योंकि सम्मानित व्यक्ति से परिवार, समाज और कार्यस्थल को अधिक अपेक्षाएँ होती हैं।
राज्यपाल ने कहा कि अनुशासन और मर्यादा का पालन जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने कार्य को पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि उत्कृष्टता की कोई सीमा नहीं होती, इसलिए सभी को अपने कार्य में निरंतर सुधार और बेहतर करने का प्रयास करते रहना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि सभी कार्मिकों को सत्यनिष्ठा के साथ कार्य करना चाहिए और जीवन में नैतिक सीमाएं निर्धारित करते हुए किसी भी प्रकार के लालच या भ्रष्ट आचरण से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा ही एक अच्छे कर्मचारी और अच्छे नागरिक की पहचान होती है। आने वाले होली के पावन पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए राज्यपाल ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमें आपसी मनमुटाव और भेदभाव भुलाकर एक-दूसरे के साथ मिलजुल कर रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि होली मिलन का वास्तविक उद्देश्य आपसी संबंधों को मजबूत करना और नई सकारात्मक शुरुआत करना है। इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, विधि परामर्शी कौशल किशोर शुक्ल, अपर सचिव रीना जोशी एवं लोक भवन के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments