Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeधर्म-संस्कृति“कलश” संस्था द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों ने बांधा समा

“कलश” संस्था द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों ने बांधा समा

देहरादून: सांस्कृतिक संस्था “कलश” द्वारा शनिवार को गढ़वाली कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान गढ़ावाल के जाने माने कवियों ने गढ़वाली रचनाएं सुनाकर खूब समा बांधा। वहीं हास्य रचना से मंच पर भी खूब ठहाके लगे।

राजधानी देहरादून के जोगीवाला स्थित एक बैंक्विट हाल में आयोजित इस कवि सम्मेलन में गढ़ रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी समेत मुरली दीवान, गणेश खुगशाल, ओम बधाणी, गिरीश सुंन्द्रियाल, हरीश जुयाल, जगदंबा प्रसाद चमोला, बीना बेंजवाल, डा उमा भट्ट, उपासना सेमवाल जैसे पंसिद्ध रचनाकारों ने भाग लिया।

कवि गिरीश ने गढ़वाली गजल, तेरा सौं मिन तेरी धमेली पर फांस खाण, मरी जाण, पर खूब तालियां बटोरी, तो उमा भट्ट की रचना हमरू क्या, ने भी स्रोताओं को खूब हंसाया

इस दौरान संस्था द्वारा गढवाली भाषा के प्रचार प्रसार के लिए पत्रकार संजय किमोठी, किशोर रावत, प्रियंका रावत व रूचि नेगी को भी सम्मानित किया गयाI

मंच का संचालन ओम प्रकाश सेमवाल ने किया तो वहीं कार्यक्रम का आयोजन समाज सेवी संजय दरमोड़ा, राजेन्द्र सेमवाल, प्रेम सिंह बिष्ट, विनोद नेगी, मोहन वशिष्ट व दिग्पाल सिंह द्वारा करवाया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments