Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल व सीएम धामी ने गुरूद्वारा नानकमत्ता साहिब में पहुचकर टेका मत्थाः...

राज्यपाल व सीएम धामी ने गुरूद्वारा नानकमत्ता साहिब में पहुचकर टेका मत्थाः झाड़ू लगाकर की सेवा

रूद्रपुर: प्रदेश के नए राज्यपाल ले.ज.(सेनि0) गुरमीत सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान गुरूद्वारा नानकमत्ता साहिब में पहुचकर मत्था टेका। वहीं उन्होंने दमश व प्रदेश की खुशहाली के लिए अरदास की। इसके बाद राज्यपाल व सीएम ने गुरूद्वारा परिसर में झाड़ू लगाकर सेवा देने के साथ पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान गुरूद्वारा कमेटी के अध्यक्ष व सभी सदस्यों ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री धामी को सरोपा भेंट किया।

इस मौके पर महामहिम राज्यपाल ने कहा कि मुझे बहुत खुशी हो रही है कि आज गुरू के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। कहा कि यहां आकर मुझे आप लोगों का जो स्नेह व आर्शीवाद मिला है, उससे मै अभिभूत हुं। उन्होने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे इस प्रकार सभी का आर्शीवाद मिलेगा तो मुझे उत्तराखण्ड की सेवा करने में और बल मिलेगा।

उन्होने कहा कि देश के राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के द्वारा जो दायित्व मुझे दिया गया है मै उसका निर्वाहन एक सैनिक के रूप में पूरी निष्ठा से करूंगा। कहा जो सम्मान मुझे मिला है वह सिक्ख समुदाय के हर व्यक्ति का सम्मान है।

कहा कि सच्चे बादशाह गुरूनानक देव जी ने हमको सरलता, नम्रता, करूणा, सेवा आदि का जो सबक सिखाया है वह बहुत ही अच्छा मार्गदर्शन है। बोले आज मैने सच्चे बादशाह से प्रार्थना की है कि उत्तराखण्ड की पावन धरती जिसमें चारधाम, हेमकुण्ड साहिब, रीठा साहिब व नानकमत्ता साहिब है। मुझे उनका आर्शीवाद प्राप्त हो जिससे मै अपना एक.एक क्षण उत्तराखण्ड की सेवा में लगाऊं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments