Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeस्वास्थ्यहिमालयन हॉस्पिटल जॉलीग्रांट में उत्तराखंड का पहला अत्याधुनिक कार्डियक सेंटर शुरू

हिमालयन हॉस्पिटल जॉलीग्रांट में उत्तराखंड का पहला अत्याधुनिक कार्डियक सेंटर शुरू

-हृदय रोगियों के लिए समर्पित अत्याधुनिक कार्डियक सेंटर की क्षमता 25 से बढ़कर 75 हुई

देहरादून /डोईवाला: हिमालयन हॉस्पिटल जॉलीग्रांट में उत्तराखंड का पहला अत्याधुनिक कार्डियक सेंटर स्थापित किया गया है। कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने सेंटर का विधिवत उद्घाटन कर जन स्वास्थ्य को समर्पित किया। शुक्रवार को हिमालयन हॉस्पिटल जॉलीग्रांट में उत्तराखंड के पहले वृहद कार्डियक सेंटर का उद्घाटन किया गया। कुलपति डॉण्विजय धस्माना ने कहा कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हिमालयन हॉस्पिटल में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं का इजाफा किया जा रहा है। इसी कड़ी में हॉस्पिटल में कार्डियक सेंटर का शुभांरभ किया गया।

इस दौरान प्रति कुलपति डॉ.विजेंद्र चौहान, मुख्य चिकित्सक अधीक्षक डॉ.एसएल जेठानी, डॉ. मुश्ताक अहमद, कुलसचिव डॉ.सुशीला शर्मा, कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ,अनुराग रावत, डॉ.कुनाल गुरुरानी, डॉ.चंद्रमोहन बेलवाल, डॉ.अक्षय चौहान, डॉ.दीपक ओबरॉय आदि मौजूद रहे।

…………………………..
देश के चुनिंदा अस्पतालों में है कार्डियक सेंटर
कुलपति डॉ.विजय धस्माना ने कहा कि देश के चुनिंदा अस्पतालों में ही अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुविधाओं के मानकों के तहत वृहद कार्डियक सेंटर की स्वास्थ्य सुविधा मौजूद है। अब हिमालयन हॉस्पिटल जॉलीग्रांट में भी कार्डियक सेंटर स्थापित है। यह उत्तराखंड का एकमात्र व पहला हृदय रोगियों के लिए डेडिकेटेड वृह्द कार्डियक सेंटर है।

……………………………….
रोगियों को मिलेगी यह सुविधाएं

कुलपति डॉ.विजय धस्माना ने कहा कि हिमालयन हॉस्पिटल परिसर में कार्डियोलॉजी के तहत ओपीडी, सीसीयू, कार्डियक एनेस्थिसियालॉजी, सीटीवीएस आदि विभिन्न सुविधाएं पहले भी थी, लेकिन अलग.अलग जगह पर थी। मरीजों की सुविधा बेहतर बनाने के लिए वृहद कार्डियक सेंटर स्थापित किया गया है। इसमें मरीजों को चिकित्सीय परामर्श देने के साथ सभी सुविधाएं कार्डियक सेंटर की एक ही बिल्डिंग में मिल पाएंगी।
………………………….
-कार्डियक सेंटर में ज्यादा रोगियों को मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा
कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ.अनुराग रावत ने बताया कि हिमालयन हॉस्पिटल जॉलीग्रांट में कार्डियोलॉजी सेंटर के स्थापित होने से अब ज्यादा रोगियों को स्वास्थ्य सुविधा दे सकते हैं। कार्डियक सेंटर में बिस्तरों की संख्या 25 से बढ़कर 75 हो गई है। इसमें 20 बिस्तरों का सीसीयूए 10 बिस्तरों का सीटीवीएस जबकि 35 बिस्तरों का जनरल वॉर्ड तैयार किया गया है। इसके अलावा ऑपरेशन थियेटर की संख्या बढ़कर 02 हो गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments