Latest news
राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय सिटी फॉरेस्ट, कालसी घाट, आमवाला तरला से धौलास आवासीय योजना तक एमडीडीए उपाध्यक्ष का मैराथन निरीक्षण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डीएम मोदीपुरम से ऋषिकेश तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना होने जा रहा सच राशन कार्ड बनवाने के आय मानकों की होगी समीक्षाः रेखा आर्या अगामी कैबिनेट में रखा जायेगा ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य का प्रस्तावः डॉ. धन सिंह रावत रिस्पना को नया जीवन देने की तैयारी, जिला प्रशासन-नगर निगम की संयुक्त मुहिम तेज नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 105 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति दी

[t4b-ticker]

Thursday, June 18, 2026
Homeउत्तराखण्डमहाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी...

महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल में हुए राष्ट्रीय चुनाव में काठमांडू के मेयर रह चुके युवाओं में बेहद लोकप्रिय पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) और उनकी “राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी“ को भारी बहुमत से विजयी होने पर शुभकामनाएं दी हैं।
कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने कहा है कि नेपाल में बालेंद्र शाह और उनकी “राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी“ की जीत से भारत-नेपाल संबंध मजबूत होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि आरएसपी की “नेपाल फर्स्ट“ नीति भारत के साथ संतुलित विकास का रास्ता खोलेगी और पारंपरिक आर्थिक फायदे को बढ़ावा देगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि बालेंद्र शाह और उनकी “राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी“ 1950 के भारत-नेपाल संधि को नया स्वरूप देगी और दोनों देशों के बीच रोटी-बेटी के संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ भारत के साथ मिलकर काम करेंगी, जिससे दोनों देशों को आर्थिक और रणनीतिक लाभ मिलेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments