Latest news
विकसित भारत 2047 के निर्माण में युवाओं की होगी निर्णायक भूमिकाः मंत्री सुबोध उनियाल मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों से लिए एसआईआर पर सुझाव तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला, मौत मृतक एवं अपात्र के नाम से लिया राशन तो होगी कानूनी कार्रवाईः रेखा आर्य नेशन फर्स्ट’ की भावना और बड़े सपनों के साथ आगे बढ़े युवाः राज्यपाल राज्य मंत्रिमंडल ने बीसी खंडूड़ी और जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की मंत्री ने नौले-धारों के सुदृढ़ीकरण और संरक्षण पर ध्यान देने के अधिकारियों को दिए निर्देश राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय सिटी फॉरेस्ट, कालसी घाट, आमवाला तरला से धौलास आवासीय योजना तक एमडीडीए उपाध्यक्ष का मैराथन निरीक्षण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

[t4b-ticker]

Friday, June 19, 2026
Homeउत्तराखण्डआयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

देहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा संचालित आयुष्मान योजना की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि आयुष्मान व राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना आम जन स्वास्थ्य से जुड़ी योजना है, इसकी बेहतरी के प्रयासों पर गंभीरता जरूरी है। उन्होंने प्रदेश के हरेक लाभार्थी को आयुष्मान योजना के तहत समुचित उपचार सुविधा महैया कराने तथा सेवा प्रदाता चिकित्सालयों के लंबित देयकों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
आज शासकीय आवास पर आयोजित बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत प्रति परिवार को पांच लाख तक की स्वास्थ्य सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है। इसके अलावा वय वंदना कार्ड के तहत सीनियर सिटीजन को पृथक से पांच लाख तक कैशलेस उपचार सुविधा मुहैया कराई जा रही है। मंत्री ने वय वंदना कार्ड के लाभार्थियों के कार्ड बनाने के लिए अभियान चलाने तथा राष्ट्ीय स्वास्थ्य प्राधिकरण से 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गजनों के वय वंदना कार्ड ऑटोमोड पर बनवाने की व्यवस्था पर विचार कराने कहा। उन्होंने वय वंदना के लाभार्थियों को जनपद स्तर पर उनके कार्ड बनाने तथा उपचार पा चुके लाभार्थियों को सम्मानित करने के निर्देश दिए। राजभवन से इस कार्यक्रम की शुरूआत की जाएगी। उन्होंने आयुष्मान योजना के व्यापक प्रचार प्रसार के साथ ही अस्पतालों से लाभार्थियों के फीडबैक वीडियो बनाने को भी योजना की बेहतरी के लिए जरूरी बताया।
इस मौके पर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष अरविंद सिंह ह्यांकी ने बताया कि आयुष्मान योजना जब टीएमएस 1 से टीएमएस 2 में शिफ्ट हुई तो उस समय कई तरह की तकनीकी दिक्कतों के कारण अवरोध उत्पन्न हुए, इस कारण चिकित्सालयों के दावे लंबित रह गए। जिन दावों पर अस्पतालों ने रिव्यू आवेदन किया है उन पर लक्ष्य निर्धारित कर निस्तारण की कार्रवाई गतिमान है।
प्राधिकरण की अध्यक्ष रीना जोशी ने आयुष्मान योजना की प्रगति के साथ ही आगामी विधान सत्र की तैयारियों को भी समीक्षा बैठक में रखा। इस मौके पर प्राधिकरण के निदेशक प्रशासन डा डीपी जोशी, निदेशक क्लेम डा सरोज नैथानी, अपर निदेशक आईटी अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments