Latest news
पश्चिम बंगाल भारतीय सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय नवजागरण की पुण्यभूमिः राज्यपाल मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों को वितरित किए 11 करोड़ रुपये पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त से उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभः मुख... उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीडीओ अभिनव शाह ने की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रगति की समीक्षा त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तकरू अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 289 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी मुख्य सचिव ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के साथ विभिन्न रेलवे प्रोजेक्ट्स के संबंध बैठक की

[t4b-ticker]

Sunday, June 21, 2026
Homeउत्तराखण्डयूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर...

यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन

देहरादून। एक पक्षीय यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून/ड्राफ्ट रेगुलेशन के सामाजिक असंतुलन संबंधी गृहमंत्री भारत सरकार अमित शाह को संबोधित एक ज्ञापन उत्तराखंड ब्राह्मण समाज महासंघ द्वारा नायब तहसीलदार सदर सुरेश सेमवाल को सौंपा। जिला शासन के प्रतिनिधि नायब तहसीलदार सदर श्री सेमवाल ने ब्राह्मण प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे उनका ज्ञापन गृहमंत्री अमित शाह को प्रेषित कर देंगे।
इस अवसर पर महासंघ के अध्यक्ष पंडित रामप्रसाद गौतम ने कहा कि विश्व विद्यालय अनुदान आयोग द्वारा प्रस्तावित ड्राफ्ट रेगुलेशन, नए नियम देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था में गहरी असमानता व भेदभाव उत्पन्न करने वाले हैं। यह प्रस्ताव अपने वर्तमान स्वरूप में एक पक्षीय प्रतीत होता है। देश के सामाजिक ताने बाने को बचाए रखने के लिए देश हित में उक्त काला कानून वापिस लिया जाना आवश्यक हैं। महासंघ के महासचिव डॉ.वी.डी.शर्मा ने कहा कि भारत का संविधान समानता, प्रतिनिधित्व व सामाजिक न्याय की भावना पर आधारित है, ऐसे में किसी भी निर्णय समिति का संतुलित बहुवर्गीय और समावेशी होना जरूरी है। इस काले कानून में एक ही जाति व वर्ग द्वारा लिए गये निर्णय सवर्ण छात्रों के संविधान सम्मत अधिकारों व विश्वास को प्रभावित करते हैं। इस अवसर पर पंडित सिद्ध नाथ उपाध्याय, पंडित रामप्रसाद उपाध्याय, पंडित अरुण कुमार शर्मा, पंडित सोमदत्त शर्मा, पंडित थानेश्वर उपाध्याय, पंडित विजेंद्र ममगई आदि मुख्य रुप से उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments