Latest news
आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों के लिए डिजिटल रिकॉर्ड अनिवार्य धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्त, कहा-जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण में नया विवाद, कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल उपद्रवियों पर कानूनी कार्रवाई नहीं हुई तो होगा चक्का जामः मोहित डिमरी सतेराखाल में आबकारी विभाग का बड़ा शिकंजा, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद जूते के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख बिना फायर एनओसी चल रहे संस्थानों की जांच शुरू देश प्यार और मोहब्बत से चलेगा, नफरत से नहींः मदनी धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः सीएम धामी

[t4b-ticker]

Friday, June 26, 2026
Homeउत्तराखण्डजिला प्रशासन की क्यूआरटी की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में एक दुकान से...

जिला प्रशासन की क्यूआरटी की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में एक दुकान से बरामद किए 135 व्यावसायिक सिलेंडर; मुकदमा दर्ज

देहरादून। एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शत्प्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम गठित की गई है। क्यूआरटी टीम आज क्षेत्रवार गैस एजेंसियों के निरीक्षण करते हुए एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति आदि सभी गतिविधियों देखी। ऋषिकेश में जिला प्रशासन की क्यूआरटी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दुकान से 135 व्यावसायिक सिलेंडर बरामद किए, संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व के के मिश्रा कन्ट्रोलरूम से जिले में गैस वितरण, आपूर्ति की मॉनिटिरिंग जनमानस की समस्या के निस्तारण हेतु निगरानी बनाए हुए है। जिला प्रशासन द्वारा प्रसारित 1077, 0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 के माध्यम से 05 बजे तक कुल 35 शिकायतें एलपीजी गैस की आपूर्ति के सम्बन्ध में दर्ज हुई है, वही कंट्रोल रूम में मौजूद जिला खाद्य पूर्ति विभाग, देहरादून में एलपीजी गैस की आपूर्ति, सिलेंडर उपलब्धता या अन्य किसी प्रकार की समस्या को लेकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में आज लगभग 12004 अधिक उपभोक्ताओं को घरेलू तथा 136 अपभोक्ताओं को व्यवसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई है। जबकि घरेलू गैस सिलेंडर में 75 हजार के लगभग बैकलॉग है। एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, तथा मांग के अनुसार लोड बढाने के निर्देश कम्पनियों को दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments