Latest news
मसूरी नगर पालिका कार्यालय को ई-मेल से मिली बम से उड़ाने की धमकी, रात्रिकालीन कार्यों को मिली सशर्त अनुमति, लापरवाही पर डीएम का सख्त रुख कैबिनेट में रखे जायेंगे त्रिस्तरीय ढांचा व ओपीएस प्रकरणः डाॅ. धन सिंह रावत मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई रोपवे डेवलपमेंट निदेशक मंडल की बैठक कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया सड़क का शिलान्यास मतदाताओं एवं राजनीतिक दलों की सक्रिय सहभागिता से सुनिश्चित होगी शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूचीः डी... मंत्री खजान दास ने वर्षाकाल में सम्भावित समस्याओं से निपटने की तैयारियों को लेकर ली बैठक शिकायत-बहुल क्षेत्रों की होगी जीआईएस मैपिंग, तय होगी अधिकारियों की जवाबदेहीः डीएम मैक्स हॉस्पिटल ने 23 वर्षीय युवक के कटे पैर को सफलतापूर्वक दोबारा जोड़ा सीएम धामी ने श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ और संत सम्मेलन में प्रतिभाग किया

[t4b-ticker]

Tuesday, June 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसरकार के चार साल बेमिसालः 23 मार्च को राजधानी देहरादून में होगा...

सरकार के चार साल बेमिसालः 23 मार्च को राजधानी देहरादून में होगा मुख्य समारोह

देहरादून। उत्तराखंड राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 23 से 25 मार्च तक प्रदेशभर में “जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” थीम के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम राजधानी देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में 23 मार्च को आयोजित होगा, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपराह्न 12ः30 बजे जनता को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का प्रदेश के सभी जनपदों में सजीव प्रसारण भी किया जाएगा।
मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने हेतु गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय, जिलाधिकारी सविन बंसल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने एक दिन पूर्व रविवार को परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी नोडल अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य मंच, बैठने की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश, एलईडी स्क्रीन, साउंड सिस्टम, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं तथा विद्युत एवं साउंड सिस्टम के लिए पर्याप्त बैकअप रखा जाए।
साथ ही विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कार्यक्रम स्थल पर ही स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण, दिव्यांग प्रमाण पत्र, सहायक उपकरण वितरण एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों के निर्गमन की समुचित व्यवस्था की जाए। प्रतिभागियों के लिए स्वच्छ पेयजल एवं हल्के जलपान की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा गया। जिलाधिकारी सविन बंसल ने अवगत कराया कि “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल माध्यम से प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया जाएगा। कार्यक्रम में विगत चार वर्षों में हुए संतुलित विकास कार्यों तथा उत्तराखंड को एक श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में सरकार के प्रयासों की झलक प्रस्तुत की जाएगी। निरीक्षण के दौरान राज्य आपदा प्रबंधन उपाध्यक्ष विनय रोहिला, पूर्व अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग अशोक वर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी (वि.रा) केके मिश्रा, संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, सहायक निदेशक सूचना बद्री चंद नेगी सहित विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments