Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डआयुष्मान सूचीबद्ध अस्पतालों में एचएमआईएस व एचपीआर अनिवार्य

आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पतालों में एचएमआईएस व एचपीआर अनिवार्य

देहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पतालों के प्रतिनिधियों को हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफार्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) से जोड़ने तथा हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री (एचपीआर) बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। सभी अस्पतालों को एचएफआर हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री तथा चिकित्सा कार्मिकों एचपीआर अनिवार्य रूप से बनाने के भी निर्देश दिए गए।
राज्य मिशन निदेशक रीना जोशी के निर्देर्शों के अनुक्रम में हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में चार दर्जन से अधिक निजी सूचीबद्ध अस्पतालों ने प्राधिकरण पहुंच कर प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया और अन्य ने वर्चुअली ही शिरकत की। प्राधिकरण के निदेशक प्रशासन डा डीपी जोशी व निदेशक क्लेम डा सरोज नैथानी की अध्यक्षता में हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी सूचीबद्ध अस्पतालों को शत-प्रतिशत एचपीआर यथा समय बनाने तथा अस्पताल के एचएचआईएस को एबीडीएम से जोड़ने के निर्देश दिए गए।
निदेशक क्लेम डा सरोज नैथानी ने बताया कि एचएमआईएस लागू करने के साथ ही एचपीआर, एचएफआर की शत प्रतिशत प्रगति तथा इससे संबंधित किसी भी समस्या के समाधान को तकनीकी विशेषज्ञ नामित किए गए हैं। इसके पहले चरण में प्रदेश के बड़े जनपदों में सुमार देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल व उधम सिंह नगर के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्यक्रम में एबीडीएम प्रबंधक प्रज्ञा पालिवाल ने पीपीटी के जरिए सभी अस्पतालों को एबीडीएम के एचएचआईएस को लागू करने तथा हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्रेशन करने का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने एबीडीएम के महत्व व क्रियान्वयन के विभिन्न पहलुओं पर रोशनी डाली। एबीडीएम के इस प्रशिक्षण से अन्य जनपदों से अस्पताल वर्चुअली भी जुड़े रहे। प्रशिक्षण के दौरान कई अस्पतालों ने एबीडीएम, एचएमआईएस के क्रियान्वयन तथा एचपीआर, एचएफआर पंजीकरण को लेकर कई सवाल भी किए, एबीडीएम के विशेषज्ञों द्वारा उनका समाधान किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments