Latest news
सिटी फॉरेस्ट, कालसी घाट, आमवाला तरला से धौलास आवासीय योजना तक एमडीडीए उपाध्यक्ष का मैराथन निरीक्षण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डीएम मोदीपुरम से ऋषिकेश तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना होने जा रहा सच राशन कार्ड बनवाने के आय मानकों की होगी समीक्षाः रेखा आर्या अगामी कैबिनेट में रखा जायेगा ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य का प्रस्तावः डॉ. धन सिंह रावत रिस्पना को नया जीवन देने की तैयारी, जिला प्रशासन-नगर निगम की संयुक्त मुहिम तेज नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 105 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति दी उत्तराखण्ड में 13 बीएलओ ने 8 दिन में पूर्ण किया एसआईआर का कार्य

[t4b-ticker]

Thursday, June 18, 2026
Homeउत्तराखण्डपुलिस की एडवांस टीम ने किया तीन दिवसीय सघन निरीक्षण

पुलिस की एडवांस टीम ने किया तीन दिवसीय सघन निरीक्षण

रुद्रप्रयाग। आगामी 22 अप्रैल से शुरू होने वाली विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में रुद्रप्रयाग पुलिस ने व्यापक तैयारियों के तहत अग्रिम रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक विकास पुण्डीर के नेतृत्व में 16 सदस्यीय एडवांस पार्टी को गौरीकुण्ड से केदारनाथ धाम तक निरीक्षण के लिए भेजा गया। टीम ने तीन दिनों तक लगातार पैदल यात्रा मार्ग और विभिन्न पड़ावों का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने केदारनाथ, लिंचोली, भीमबली और जंगलचट्टी जैसे प्रमुख पड़ावों पर पुलिस बल के आवासीय प्रबंध, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और अन्य बुनियादी सुविधाओं का भौतिक सत्यापन किया। जहां-जहां कमियां पाई गईं, उन्हें चिन्हित कर सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साफ-सफाई और सामग्री स्टॉक की भी जांच की गई।
अग्रिम दल ने संचार व्यवस्था को और मजबूत बनाने के साथ ही फायर सेफ्टी उपकरणों की स्थिति का भी निरीक्षण किया। आपात स्थिति से निपटने के लिए और आपदा प्रबंधन टीमों के लिए चिन्हित स्थानों का भी जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई है।
टीम के लौटने के बाद केदारनाथ धाम में पुनः भारी बर्फबारी शुरू हो गई है, जिससे कुछ व्यवस्थाएं प्रभावित हुई हैं। बावजूद इसके प्रशासन सभी व्यवस्थाओं को जल्द दुरुस्त करने में जुटा है, ताकि यात्रा सुचारू रूप से संचालित हो सके। सीओ विकास पुण्डीर ने बताया कि उद्देश्य यह है कि यात्रा ड्यूटी पर पहुंचने वाले पुलिस बल को सभी बुनियादी सुविधाएं पहले से उपलब्ध हों। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा के लिए संचार और अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। निरीक्षण रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंप दी गई है, ताकि यात्रा शुरू होने से पूर्व सभी आवश्यक सुधार सुनिश्चित किए जा सकें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments