Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डहैली टिकटों की ब्लैकमेलिंग न हो इसका विशेष ध्यान रखेंः महाराज

हैली टिकटों की ब्लैकमेलिंग न हो इसका विशेष ध्यान रखेंः महाराज

देहरादून। बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर शुरू होने वाली है। राज्य सरकार ने यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। चारधाम यात्रा तैयारियों के संबंध में गुरुवार को हुई बैठक में वर्चुअल प्रतिभा करते हुए प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि यात्रा आरम्भ होते ही हैली सेवाओं के संचालन में लोगों को भारी परेशानी होती है। हैली टिकटों की ब्लैकमेलिंग न हो, इसका खास ख्याल रखा जाए।
प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बैठक के दौरान कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले स्थायी एवं अस्थायी शौचालयों में सफाई के उचित प्रबंधन होने चाहिए। श्रद्धालुओं हेतु यात्रा मार्गों में पड़ने वाले सभी पैट्रोल पम्पों / होटलों में श्रद्धालुओं हेतु निःशुल्क शौचालय एवं पानी की व्यवस्था के साथ-साथ वाहनों हेतु हवा की व्यवस्था भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रायः देखने में आता है कि यात्रा के दौरान अराजक तत्वों द्वारा अराजकता फैलाने का भी प्रयास किया जाता है। प्रशासन को इसमें सख्ती बरतनी चाहिए और चारधाम में आने वाले यात्रियों की अनिवार्य हेल्थ स्क्रीनिंग भी होनी चाहिए।
पर्यटन मंत्री श्री महाराज ने कहा कि यात्रा के दौरान घोड़ों-खच्चरों को पर्याप्त भोजन तथा गर्मपानी की समुचित व्यवस्था तथा पशु चिकित्सकों की भी पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। पुलिस द्वारा च्ंजतवससपदह में प्रयोग होने वाली जीप के स्थान पर मोटर साईकिल का प्रयोग किया जाय ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके। भीड़ नियंत्रण हेतु प्रमुख स्थलों पर सी०सी०टी०वी० कैमरे एवं कन्ट्रोल रूम स्थापित किये जाने चाहिए। संवेदनशील, लैंडस्लाइड स्थानों पर आपदा प्रबन्धन टीम की तैनाती की तैनाती रहे। यात्रा मार्गों पर कूड़ा प्रबन्धन हेतु विशेष अभियान चलाया जाय। जिससे पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित हो सके। यात्रा से सम्बन्धित सभी जानकारी (रूट, मौसम, भीड़ आदि) के लिए रियल टाईम अपडेट सिस्टम / हेल्पलाईन नम्बर जारी किया जाय। बुजुर्ग एवं दिब्यांग श्रद्धालुओं के लिए विशेष सहायता सेवाएं (व्हील चेयर, हैल्पडेस्क आदि) उपलब्ध करायी जाय। उन्होंने होटल ऐसोसिएशन व ट्रान्सपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि वह “अतिथि देवो भव“ की परम्परा का ध्यान रखते हुए यात्रियों लिए यथासम्भव छूट देने की भी कोशिश करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments