Latest news
युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की मुख्यमंत्री धामी ने बीआरओ गेस्ट हाउस में बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की समीक्षा की मुख्यमंत्री के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी, चारधाम यात्रा बनी सुरक्षित व सुगम

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखण्डकोटद्वार तहसील परिसर में हुआ डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन

कोटद्वार तहसील परिसर में हुआ डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गरिटा एवं गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के साथ कोटद्वार तहसील परिसर में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि इस पासपोर्ट सेवा केंद्र के शुरू होने से कोटद्वार एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को अब पासपोर्ट बनवाने के लिए दूरदराज के शहरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। इससे आम जनता का समय और धन दोनों की बचत होगी तथा क्षेत्र में प्रशासनिक सुविधाओं का विस्तार होगा। अपने संबोधन में उन्होंने कोटद्वार की प्रमुख जनहित से जुड़ी मांगों का भी उल्लेख किया।
विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गरिटा ने कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक तक सुविधाएं पहुंचाना है और डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय स्तर पर पासपोर्ट सेवाएं सुलभ और सरल होंगी। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यह केंद्र कोटद्वार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जिससे युवाओं, छात्रों और आम नागरिकों को विशेष लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, विधायक लैंसडाउन दिलीप सिंह रावत, विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी, महापौर कोटद्वार शैलेन्द्र सिंह रावत, राज्य मंत्री ऋषि कंडवाल, राज्य मंत्री राजेन्द्र अंथवाल, विदेश मंत्रालय से जॉइंट सेक्रेटरी एस. कोवेंथन, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी देहरादून अनुज स्वरूप, तथा डाक विभाग से निदेशक अनुसूया प्रसाद चमोला, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शशिबाला केष्टवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शांता बमरारा सहित अन्य गणमान्य अतिथि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments