Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डपिथौरागढ़ में भूकंप के झटके

पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके

-रिक्टर स्केल 4.1 मापी गयी तीव्रता

देहरादून : पिथौरागढ़ में बुधवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिला मुख्यालय सहित मुनस्यारी और धारचूला में भी भूकंप महसूस किया गया। लेकिन आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार भूकंप से क्षति की सूचना कहीं से भी प्राप्त नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ में था। इसकी गहरी 10 किमी और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई। भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड राज्य बेहद संवेदनशील है। राज्य का अधिकतर क्षेत्र जोन चार और पांच में आता है। जिस वजह से यहाँ भूकंप के झटके महसूस किये जाते हैI वहीं उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर में अक्सर हल्के भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।

बता दे इससे पहले भी पांच दिसंबर को उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब उत्तरकाशी और टिहरी जिले में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमान पर 3.8 रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments