Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डपीएम मोदी के हल्द्वानी आगमन के चलते किए जा रहे कड़ी सुरक्षा...

पीएम मोदी के हल्द्वानी आगमन के चलते किए जा रहे कड़ी सुरक्षा के इंतज़ाम

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हल्द्वानी आगमन के चलते जनसभा के लिए आसमान से लेकर जमीन तक कड़ी सुरक्षा के इंतज़ाम किए जा रहे हैं। जनसभा स्थल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मंच सुरक्षा के लिए एसपीजी के 50 कमांडो को मोर्चा सौंपा गया है।

डीजीपी अशोक कुमार की देखरेख में प्रधानमंत्री जनसभा के लिए 13 पुलिस अधीक्षक, 10 एएसपी, 30 डिप्टी एसपी, 58 निरीक्षक, 278 उपनिरीक्षक, 25 महिला उपनिरीक्षक, 35 हेड कांस्टेबल, 800 सिपाही, 30 महिला सिपाही, ट्रैफिक के 30 सिपाही, आठ कंपनी दो प्लाटून पीएसी सुरक्षा ड्यूटी में लगाई गई है। सड़कों पर सिर्फ फोर्स ही फोर्स नजर आ रही है। मैदान के इर्द गिर्द छतों और घरों पर पुलिस का पहरा लगाया गया है। छतों पर अत्याधुनिक असलहों और दूरबीन से लैस जवान तैनात किए गए हैं।

पुलिस ने एमबी इंटर कालेज के रास्ते में पड़ने वाली दुकानों को बंद कर उन पर सफेद पर्दा लगा दिया है। इसी प्रकार एयरोड्रम रोड पर दुकानें बंद करा दी गई हैं व पर्दा लगा दिया गया है। पुलिस तीन दिनों से सोशल मीडिया की भी निगरानी कर रही है। किसी की टिप्पणी देखने के बाद पुलिस तत्काल उसे पूछताछ के लिए बुला रही है। जनसभास्थल के इर्द गिर्द आने वाली नहरों को भी एंटी सेबोटॉज से जांचा गया है। बुधवार को रामपुर रोड और चोरगलिया क्षेत्र के जंगलों में संदिग्धों की तलाश करने के लिए वन विभाग की टीमों के साथ पुलिस द्वारा काबिंग की गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वीआईपी एमबी इंटर कालेज गेट के सामने से प्रवेश करेंगे। कुल्यालपुरा तिराहा से एमबी इंटर कालेज की तरफ जाने वाले मार्ग को वीवीआईपी बनाया गया है। आम जनता इस मार्ग से प्रवेश नहीं करेगी। आम लोग डिग्री कालेज के बगल के रास्ते से प्रवेश करेंगे।

नगर निगम में हुई बैठक में कमिश्नर दीपक रावत ने प्रधानमंत्री की जनसभा में लगे अधिकारियों को जिम्मेदारियों के साथ ड्यूटी निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मजिस्ट्रेट अपने तैनाती स्थल का निरीक्षण कर लें। अपने साथ लगे प्रभारियों व अधिकारियों से फोन नम्बर शेयर कर लें। साथ ही कहा कि किसी भी दशा में कोताही न बरती जाए। कार्यक्रम स्थल के आसपास और पार्किंग स्थलों में शौचालय एंव पानी के साथ ही कर्मचारियों की तैनाती भी सुनिश्चित की जाए।

बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री यतीश्वरानंद, शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत, डीआईजी निलेश आनंद भरणे, डीएम धीराज गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, मेयर जोगेेंद्र रौतेला, प्रबंध निदेशक नरेंद्र सिंह भंडारी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी आदि मौजूद रहे।

मुख्य सचिव एसएस संधू ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए की कार्यक्रम की गंभीरता को लेते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित कर ली जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments