Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराजनीति45 टिकट पर बनी कांग्रेस चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी की सर्वसम्मति

45 टिकट पर बनी कांग्रेस चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी की सर्वसम्मति

देहरादून: कांग्रेस के 45 टिकट पर सर्वसम्मति बन चुकी है। कांग्रेस चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी ने लंबी कसरत के बाद प्रक्रिया पूरी कर ली है। 45 टिकट ऐसे हैं, जिस पर किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं है। कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा करने को लेकर पूरा मजबूत होमवर्क कर लिया है।

उन्होंने कहा सर्वसम्मति से एकराय बन चुकी है। हालांकि इन 45 लोगों में मेरा नाम नहीं है। यदि प्रदेश अध्यक्ष चाहेंगे कि उन्हें चुनाव लड़ना है, तो वो मेरा टिकट फाइनल करेंगे। इस पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि सभी की इच्छा है कि हरीश रावत चुनाव लड़ें। पीएम मोदी की हल्द्वानी की रैली में राज्यपाल की मौजूदगी पर सवाल उठ रहे हैं। संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को स्वयं ही गरिमा का ख्याल रखना चाहिए। 

पत्रकारों से बातचीत में गणेश गोदियाल ने कहा कि जनहित के मुद्दों पर भाजपा कहीं भी कांग्रेस के विपरीत नहीं ठहर पाई है। गणेश गोदियाल ने भाजपा पर जनहित के मुद्दों पर फिसड्डी रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा विकास कार्यों के मामलों में कांग्रेस से प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाई। भाजपा राज में हर वर्ग परेशान है,कर्मचारी आंदोलन, हड़ताल पर हैं। देहरादून की राहुल गांधी की रैली से तुलना नहीं कर पाई। अब हल्द्वानी की रैली भी भाजपा की बेहतर नहीं रही। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments