Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डगोरखा रायफल नागालैंड में तैनात देहरादून निवासी प्रदीप थापा शहीद

गोरखा रायफल नागालैंड में तैनात देहरादून निवासी प्रदीप थापा शहीद

देहरादून : उतराखंड का एक और वीर सपूत देश के लिए शहीद हो गया I साल के अंतिम दिन में एक दुखद खबर आई है I 1/3 गोरखा राइफल्स के हवलदार व देहरादून के अनारवाला निवासी प्रदीप थापा शहीद हो गए हैं। जो वर्तमान में नागालैंड में तैनात थे। शुक्रवार सुबह ड्यूटी के दौरान वह शहीद हुए। जिसकी सूचना देर शाम उनके परिवार को मिली। जिसके बाद बेटे की शहादत से परिवार में कोहराम मच गया।

शनिवार को हवलदार प्रदीप का पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास पहुंच सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भी ट्विट कर जवान की शहादत पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने शोक तृप्त परिवार को दुख की इस घड़ी में धैर्य बनाए रखने की ईश्वर से प्रार्थना की।

बता दे कि गोरखा राइफल में तैनात 39 वर्षीय हवलदार प्रदीप थापा 19 साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी सुजाता थापा और दो बेटियां व एक बेटा है। उनकी बड़ी बेटी बारह साल की, दूसरी बेटी दस साल की जबकि बेटा एक साल का है। बताया जा रहा है कि कुछ माह पहले ही वह छुट्टी पर घर आए हुए थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments