Latest news
कौशल विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के मंत्री बहुगुणा ने दिए निर्देश आयुष विश्वविद्यालयों में किसी भी तरह की अव्यवस्था न होने पाएः कौशिक नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का माध्यम बनेगाः सीएम मुख्यमंत्री की नीति घाटी को बड़ी सौगात, सीमांत पर्यटन विकास के लिए की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल में अखिल भारतीय आईपीएससी टेनिस टूर्नामेंट का शानदार उद्घाटन दृढ़ संकल्प के आगे नहीं कोई सीमा, अनुराग रावत ने नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिखाई अदम्य इच्छाशक्ति एसआईआर के तहत घर-घर पहुंचेंगे गणना फार्म, बीएलओ को मिला विशेष प्रशिक्षण एईएसएल देहरादून के 16 स्टूडेंट्स जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालिफाई हुए सीएम धामी ने विभिन्न विभागों में चयनित 276 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए मंत्री गणेश जोशी ने किया सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का स्वागत

[t4b-ticker]

Tuesday, June 2, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री की नीति घाटी को बड़ी सौगात, सीमांत पर्यटन विकास के लिए...

मुख्यमंत्री की नीति घाटी को बड़ी सौगात, सीमांत पर्यटन विकास के लिए की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

चमोली/देहरादून। जनपद चमोली की नीति घाटी में 31 मई से 2 जून तक आयोजित ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ के पुरस्कार वितरण समारोह में वर्चुअल माध्यम से जुड़ते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्र में पर्यटन विकास को नई गति देने हेतु कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय लोगों की आजीविका सुदृढ़ करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसी क्रम में जनपद चमोली के नीति, मलारी, कोशा, फरकिया, बाम्पा, गुरगुटी, कैलाशपुर एवं महरगांव में सामुदायिक सहभागिता आधारित पर्यटन को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अंतर्गत सामुदायिक होम स्टे निर्माण के साथ ग्रामीण पर्यटन हेतु आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि नीति घाटी के विभिन्न गांवों एवं प्रमुख पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों की सुविधा के लिए साइनज एवं व्यू प्वाइंट विकसित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त जनपद चमोली के रिमखिम एवं बाड़ाहोती क्षेत्र में बॉर्डर टूरिज्म को विकसित करने के उद्देश्य से ‘सीमा दर्शन केंद्र’ का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री धामी ने यह भी घोषणा की कि ग्राम गमशाली स्थित दुप्फूधार मैदान में आधारभूत सुविधाओं का विकास कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र में साहसिक पर्यटन एवं बड़े आयोजनों को बढ़ावा मिल सके। मुख्यमंत्री श्री धामी की इन घोषणाओं से नीति घाटी सहित पूरे सीमांत क्षेत्र में पर्यटन, रोजगार एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments