Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Sunday, September 13, 2026
Homeउत्तराखण्डसेंट जार्ज कालेज में वार्षिक मेले का हुआ आयोजन

सेंट जार्ज कालेज में वार्षिक मेले का हुआ आयोजन

मसूरी। सेंट जॉर्ज कॉलेज में वार्षिक मेले का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। इस मेले में स्कूल के विद्यार्थियों ने गायन, नृृत्य और बैंड परफॉर्मेंस से सबका मन मोह लिया। साथ ही साथ इस मौके पर आईटीबीपी के जवानों के बैंड परफॉर्मेंस ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।
सेंट जार्ज कालेज वार्षिक मेंले में मुख्य अतिथि आईटीबीपी अकादमी के निदेशक आईजी गिरीश चंद्र उपाध्याय ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें पौधा और स्कूल का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की सभी कक्षाओं ने रोमांचक व आकर्षक गेमस््ा के स्टॉल लगाए थे। साथ ही सभी लोगों ने विविध प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद भी लिया। मेले का मुख्य आकर्षण लकी ड्रॉ के बम्पर पुरस्कार थे। उसमें प्रथम पुरस्कार हुंडइ की आइटैन कार थी। जिसके भाग्यशाली विजेता कक्षा 6 ब के विराज पटेल रहे। दूसरे पुरस्कार के रूप में विद्यालय की अध्यापिका चित्रा रानी को टीवीएस अपाचे आरटीआर बाइक मिली। आइफोन 17 प्रो विद्यालय की ही अध्यापिका गीतिका खन्ना को मिला। चैथे पुरस्कार के रूप में उप-प्रधानाचार्य ब्रदर सिलवेनुस को होंडा एक्टीवा मिला। पाँचवंे पुरस्कार के रूप में कक्षा 11 कॉमर्स के रौनव गुप्ता को सैमसंग टीवी, छठे पुरस्कार के रूप में कक्षा नौ ब के सचेत गोयल को एप्पल मैक बुक, सातवें पुरस्कार के रूप में कक्षा 6 अ के तनव केयाल को कैनन कैमरा, आठवें पुरस्कार के रूप में कक्षा 5 अ के प्रीक्षित रावत को एप्पल का आइपैड, नवंे पुरस्कार के रूप में विद्यालय के ही अध्यापक अरविंद सिंह को सैमसंग मोबाइल प्राप्त हुआ। समारोह के अंत में प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन ने विजेताओं को बधाई दी और मेले के सभी आयोजकों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर सिल्वानुस करकैटा, सुपीरियर ब्रदर ब्रिटो, अभिभावक, शिक्षकगण व छात्र उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर सिल्वानुस करकैटा, सुपीरियर ब्रदर ब्रिटो, हैड अकाउंटैंट राजीव परिहार, पीआर ओ भवनेश नेगी व स्टेट मैनेजर प्रवीन गुसाईं के दिशा-निर्देशन में इस कार्यक्रम का समापन हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments