Latest news
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में गूंजा विकसित उत्तराखंड का संकल्प, विद्यार्थियों ने साझा किए अपन... पंचायती राज उपनल कर्मचारी संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया

[t4b-ticker]

Monday, September 14, 2026
Homeउत्तराखण्ड12 वर्षों की विकास यात्रा, देश के इतिहास का स्वर्णिम अध्यायः गणेश...

12 वर्षों की विकास यात्रा, देश के इतिहास का स्वर्णिम अध्यायः गणेश जोशी

रुद्रप्रयाग। प्रदेश के कृषि एवं उद्यान मंत्री और जनपद रुद्रप्रयाग के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की विकास यात्रा को देश के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। रूद्रप्रयाग के बीजेपी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वर्ष 2014 में देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया, वर्ष 2019 में पहले से अधिक बहुमत देकर उस भरोसे को मजबूत किया और वर्ष 2024 में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर यह स्पष्ट कर दिया कि देश अब वादों नहीं बल्कि विकास और सुशासन की राजनीति पर विश्वास करता है। उन्होंने कहा कि आज एनडीए देश के 22 राज्यों में जनता की सेवा कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने तीसरी बार शपथ लेने के बाद सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि की फाइल पर हस्ताक्षर कर यह संदेश दिया कि सरकार की प्राथमिकता किसान, गरीब, युवा और महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने श्सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयासश् के मंत्र को जनआंदोलन का रूप दिया है, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।
मंत्री जोशी ने कहा कि डिजिटल गवर्नेंस और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाया गया है। इस व्यवस्था से लाखों फर्जी लाभार्थियों को हटाते हुए लगभग 4.31 लाख करोड़ रुपये की राशि गलत हाथों में जाने से बचाई गई है। उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 11 करोड़ से अधिक किसानों को 4.3 लाख करोड़ रुपये सीधे उनके बैंक खातों में भेजे गए हैं। किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से 7 करोड़ से अधिक किसानों को लगभग 10 लाख करोड़ रुपये का सस्ता ऋण उपलब्ध कराया गया है। जनधन योजना के तहत 58 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले गए हैं, जिनमें 32 करोड़ से अधिक खाते महिलाओं के हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से 81 करोड़ से अधिक लोगों को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 60 करोड़ से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की गई है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से 58 करोड़ से अधिक नागरिक लाभान्वित हुए हैं।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देशभर में 4 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए गए हैं। उज्ज्वला योजना के माध्यम से 11 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन देकर धुएं से मुक्ति दिलाई गई है। जल जीवन मिशन के तहत 16 करोड़ से अधिक घरों तक नल से स्वच्छ पेयजल पहुंचाया गया है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कर स्वच्छता को जन आंदोलन बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से 74 लाख से अधिक रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को ऋण उपलब्ध कराया गया है। मुद्रा योजना के अंतर्गत 57 करोड़ से अधिक गारंटी मुक्त ऋण वितरित किए गए हैं। वहीं पीएम विश्वकर्मा योजना के माध्यम से 30 लाख से अधिक कारीगरों और शिल्पकारों को लाभ मिला है। इससे पहले काबीना मंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, उपाध्यक्ष सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण परिषद् चंडी प्रसाद भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठेत, दायित्वधारी ऐश्वर्या रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, सदस्य जिला पंचायत गंभीर सिंह सहित अन्य पार्टी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments