Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधबुल्ली बाई एप मामले में उत्तराखंड से हुई एक और गिरफ़्तारी

बुल्ली बाई एप मामले में उत्तराखंड से हुई एक और गिरफ़्तारी

देहरादून: चर्चित बुल्ली बाई एप मामले में उत्तराखंड से एक और गिरफ्तारी हुई है। इस मामले में अब तक उत्तराखंड से दो गिरफ्तारी हो चुकीं हैं। जिसमें एक युवती रुद्रपुर से और एक युवक कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया है।

मुंबई पुलिस ने मंगलवार देर रात कोटद्वार निंबूचौर में दबिश कर युवक को उसके घर से गिरफ्तार किया। युवक का नाम मयंक रावत बताया जा रहा है। उक्त युवक दिल्ली के जाकिर हुसैन कॉलेज में बीएससी का छात्र है। बताया जा रहा है कि युवक ने अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया था। वेस्ट साइबर पुलिस थाना मुंबई के उपनिरीक्षक अमर कामले ने उक्त युवक को गिरफ्तार किया है। मयंक रावत को मुंबई पुलिस स्थानीय कोर्ट में पेश करेगी। जहां से ट्रांजिट रिमांड के बाद पुलिस उसे मुंबई ले जाएगी। कोटद्वार के कोतवाल विजय सिंह ने इस मामले की पुष्टि की है।

इसके अतिरिक्त मंगलवार को मुंबई की साइबर पुलिस ने ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर से बुल्ली बाई एप मामले में एक युवती को भी गिरफ्तार किया था। उत्तराखंड पुलिस के प्रवक्ता सेंथिल अबुदई कृष्ण राज एस ने बताया कि श्वेता सिंह नाम की यह युवती इंटरमीडिएट पास है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। उन्होंने शुरुआती जानकारी के आधार पर बताया कि श्वेता तीन अकाउंट संचालित कर रही थी। फिलहाल उसके एक ही अकाउंट के बारे में जानकारी मिल पायी है। ट्विटर के जरिये उसने समुदाय विशेष की महिलाओं की बोली लगवाई थी।

सोमवार को बेंगलूरु में पुलिस द्वारा पड़ताल करने पर एक युवक को गिरफ्तार किया गया। इंजीनियरिंग का यह छात्र विशाल खालसा सुपरमिस्ट नाम से अकाउंट चला रहा था। सब कुछ पंजाबी में लिखा हुआ था। कुछ दिन बाद उसने अपने अकाउंट का नाम भी बदल दिया था।

गिरफ्तारी के बाद उत्तराखंड एसटीएफ को भी सक्रिय कर दिया गया है। एसटीएफ अपने स्तर से जानकारियां जुटा रही है। तमाम सोशल मीडिया अकाउंट की निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही इस तरह की एप पर भी नजर रखी जा रही है। हालांकि, अभी तक उत्तराखंड में किसी पीड़ित का नाम सामने नहीं आया है। एसटीएफ के अंतर्गत दोनों साइबर थानों की पुलिस इस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments