Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्रिमंडल की बैठक आज, लिए जा सकते है कई अहम् फैसले

मंत्रिमंडल की बैठक आज, लिए जा सकते है कई अहम् फैसले

देहरादून : बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय के सभागार में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होगी। शाम पांच बजे से शुरू होने वाली मंत्रिमंडल की इस बैठक में कई एहम फैसले लिए जा सकते हैं । जिसमे कि बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते बचाव हेतु रणनीति पर विचार किया जा सकता है I साथ ही पूर्व में हुई कैबिनेट बैठक के दौरान लंबित निर्णयों पर भी मोहर लग सकती है I

प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता कभी भी लागू हो सकती है I ऐसे में हो रही कैबिनेट की बैठक में लोक हित के कई बड़े फैसले हो सकते हैं। पिछली कैबिनेट में राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण के मसले पर सिर्फ चर्चा हो पाई थी। बैठक में इस प्रस्ताव पर भी सरकार कोई निर्णय ले सकती है। इसके अलावा कैबिनेट में कुछ अन्य प्रस्तावों पर निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया था। बैठक में मुख्यमंत्री धामी इन प्रस्तावों में अपना निर्णय बता सकते है I

वहीं अतिथि शिक्षक संघ ने कैबिनेट में उनके पदों को खाली न माने जाने के निर्णय के बाद भी उनकी सेवाएं प्रभावित होने पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि विभाग में नियमित नियुक्ति के शिक्षकों की पदोन्नति होनी है। यदि सरकार ने उनके सुरक्षित भविष्य की दिशा में कोई कदम न उठाया तो बड़ी संख्या में गेस्ट टीचर प्रभावित होंगे। अतिथि शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष जोशी ने कहना है कि प्रदेश के चार हजार से अधिक गेस्ट शिक्षको जिसमे विभाग में एलटी के करीब 1400 शिक्षकों की नियुक्तियां होनी हैं। जबकि एलटी से लेक्चरर में पदोन्नति के 2200 से अधिक पद हैं। लेकिन सरकार की ओर से अब तक इस दिशा में कोई निर्णय नहीं लिया गया। इससे उनकी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। अतिथि शिक्षक संघ ने कहा कि सरकार की इस अनदेखी के खिलाफ संगठन आंदोलन को बाध्य होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments