Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeस्वास्थ्यकोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते विधानसभा चुनावों को लेकर पैदा...

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते विधानसभा चुनावों को लेकर पैदा हुई संशय की स्थिति

देहरादून: कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों से उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर संशय की स्थिति पैदा हो गई है। यदि कोरोना इसी प्रकार बढ़ता रहा तो चुनाव को पीछे कराने को लेकर निर्वाचन आयोग भी सभी संभावनाओं पर विचार कर रहा है।

जनवरी द्वितीय सप्ताह में उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में चुनाव की अधिसूचना होने की संभावना रही थी, लेकिन कोरोनावायरस की रफ्तार जिस तरह से बढ़ रही है उसको देखते हुए विपरीत स्थितियां उत्पन्न हो गई हैं। जिसके चलते बुधवार को निर्वाचन आयोग एक प्रेस वार्ता भी आयोजित कर रहा है। तथा उन सभी संभावनाओं पर विचार कर रहा है जिससे चुनाव के दौरान कोरोनावायरस से निपटा जा सके। निर्वाचन आयोग की ओर से यह भी संभावना है कि वह रैलियों व मतदान के लिए गाइडलाइन जारी कर सकता है। जिस पर रैलियों में प्रतिबंध लगाना जैसे कठोर निर्णय भी शामिल हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments