Latest news
मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई प्राइमरी शिक्षकों ने किया नौ सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम आवास कूच राज्यपाल ने किए केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन, प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि के लिए की कामना सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकताः महाराज कालडी से केदारनाथ तक आध्यात्मिक एकता का संदेश, 14 दिन बाद पहले चरण का समापन मुख्यमंत्री ने प्रदान की विकास योजनाओं के लिए 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी

[t4b-ticker]

Monday, October 26, 2026
Homeउत्तराखण्डसतेराखाल में आबकारी विभाग का बड़ा शिकंजा, भारी मात्रा में अवैध शराब...

सतेराखाल में आबकारी विभाग का बड़ा शिकंजा, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा के दौरान जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए आबकारी विभाग लगातार सघन अभियान चला रहा है। इसी क्रम में सतेराखाल बाजार में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशों एवं जिला आबकारी अधिकारी रमेश बंगवाल के मार्गदर्शन में संचालित विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक आनंद चैहान के नेतृत्व में टीम ने सतेराखाल बाजार स्थित एक व्यक्ति के आवास पर नियमानुसार छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर से 11 अध्दे एवं 49 पव्वे मैकडॉवल व्हिस्की अवैध रूप से बरामद की गई, जिसे तत्काल कब्जे में लेकर जब्त कर लिया गया।
आबकारी विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ मौके पर ही उत्तराखंड आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई में उप आबकारी निरीक्षक मधुर कुमार, आबकारी सिपाही रीना प्रधान, किरण प्रधान, सुंदरलाल एवं चंद्रिका ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।
आबकारी निरीक्षक आनंद चैहान ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध मदिरा की बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विभाग पूरी सतर्कता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे विशेष अभियान लगातार चलाए जाएंगे और अवैध शराब कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, जबकि विभाग ने साफ संदेश दिया है कि जनपद में अवैध मदिरा के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments