Latest news
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विकास योजनाओं के लिए 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी 78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के नए अवसर, 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के छह अधिकारियों का चयन वेतनमान में हुयी पदोन्नति एफडीए की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक

[t4b-ticker]

Saturday, October 24, 2026
Homeउत्तराखण्डखिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने हिमाद्रि आइस रिंक पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या

खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने हिमाद्रि आइस रिंक पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या

देहरादून। खेल मंत्री रेखा आर्या हिमाद्रि आइस रिंक में 21वीं नेशनल आइस स्केटिंग चैंपियनशिप-2026 मैं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए पहुंची। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड अब केवल पर्यटन के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि शीतकालीन खेलों के लिए भी देश और दुनिया के नक्शे पर अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाद्रि आइस रिंक भारत का एकमात्र और सबसे आधुनिक विश्वस्तरीय इनडोर आइस रिंक है, जो राज्य की खेल क्षमताओं को नई दिशा देने का काम कर रहा है।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 21वीं नेशनल आइस स्केटिंग चैंपियनशिप में देश के 21 राज्यों से 500 से अधिक युवा एथलीट प्रतिभाग कर रहे हैं। खिलाड़ी शॉर्ट ट्रैक और फिगर स्केटिंग जैसी ओलंपिक स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह आयोजन देश में आइस स्केटिंग को बढ़ावा देने के साथ ही उत्तराखंड को बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी के लिए सक्षम राज्य के रूप में स्थापित करेगा। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरियों में 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की गई है। साथ ही नेशनल गेम्स के पदक विजेताओं को ‘आउट ऑफ टर्म’ नौकरी देने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है, जिससे खिलाड़ी आजीविका की चिंता से मुक्त होकर अपने खेल पर पूरा ध्यान केंद्रित कर सकें।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को पारंपरिक पर्यटन के साथ-साथ आधुनिक स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित करना है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए मंत्री ने आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया को बधाई दी और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अमिताभ शर्मा, सचिव जगराज साहनी, आइस स्केटिंग एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष शिव पैन्यूली सहित विभिन्न देशों से आए निर्णायक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments