Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डटस्कर हाथी की मौत से वन विभाग में हड़कंप

टस्कर हाथी की मौत से वन विभाग में हड़कंप

खटीमा। रविवार सुबह खटीमा रेंज के उत्तरी बनबसा कंपार्टमेंट नंबर 5 से लगे जंगल में एक मृत टस्कर हाथी मिलने से हड़कंप मच गया। हाथी की मौत के बाद उसके साथी हाथियों ने जंगल में जमकर उत्पात मचाया है। घटना की सूचना वन विभाग के उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। मौके पर वन बीट के अधिकारी भी पहुंचे। जिन्होंने मृत हाथी के आसपास बैरिकेडिंग कर आवाज आई पर रोक लगा दी है।
तराई पूर्वी वन विभाग की उप डिविजन की खटीमा रेंज का जंगल कीलपुरा रेंज से लगा हुआ है। किलपुरा रेंज हाथी कॉरिडोर के रूप में विकसित है। जहां पर बड़ी संख्या में हाथियों की मौजूदगी है। यही वजह है कि दोनों रेंजों की सीमा पर हाथियों का आना-जाना लगा रहता है। इतना ही नहीं हाथियों का झुंड पड़ोसी देश नेपाल में भी आवाजाही करता है।
रविवार की सुबह उत्तरी बनबसा कंपार्टमेंट नंबर 5 से लगे कैनाल की भूमि में एक मृत टस्कर सूचना 1 बीट आरक्षी दीपु सिंह को मिली। इसके बाद उन्होंने वन क्षेत्र अधिकारी हरेंद्र बिष्ट को देने के साथ ही मौके पर पहुंचकर बेरी कटिंग कर दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के उच्च अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए । संभावना जताई जा रही है की हाथी की मौत करंट लगने से हुई है। क्योंकि घटनास्थल के आसपास बड़ी मात्रा में मक्के की फसल लगी हुई है। इस मामले में रेंजर ने कहा कि जाँच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments