Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डकैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने किया कलालघाटी में मेडिकल कालेज का...

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने किया कलालघाटी में मेडिकल कालेज का भूमि पूजन

देहरादून : उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने शुक्रवार को कलालघाटी में बनने जा रहे मेडिकल कालेज के लिए चयनित जमीन का भूमि पूजन किया। सरकार ने मेडिकल कालेज के लिए 25 करोड़ की धनराशि अवमुक्त की है। बता दें कि हाल ही में कालेज निर्माण की मांग को लेकर मंत्री हरक सिंह रावत ने इस्तीफे की धमकी दे डाली थी। इसके बाद से ही उत्तराखंड की सियासत में भूचाल मचा रहा। लेकिन आज

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कोटद्वार में मेडिकल कालेज का लाभ गढ़वाल की पूरी जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने जो कोटद्वार क्षेत्र की जनता से मेडिकल कालेज बनाने का जो वायदा किया था, उसे पूरा किया है। प्रदेश सरकार स्वयं के संसाधनों से इस मेडिकल कालेज का निर्माण करेगी। इस दौरान पचास बैड के आयुर्वेदिक चिकित्सालय के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया।

इस मौके पर गुरुकुल महाविद्यालय के कुलपति विश्वपाल जयंत, मंडी समिति के अध्यक्ष सुमन कोटनाला सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments