Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डआजीविका मिशन के तहत कार्यरत महिलाओं ने लगाया उच्च अधिकारियों...

आजीविका मिशन के तहत कार्यरत महिलाओं ने लगाया उच्च अधिकारियों पर मनमानी का आरोप


देहरादून: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में कार्यरत महिलाओं ने सरकार पर आजीविका मिशन के अन्तर्गत चल रहे कार्यों में उच्च अधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाया है । उन्होंने कहा कि आजीविका मिशन के अन्तर्गत कार्य करने वाली लगभग 33 हजार महिलाऐं महज खानापूर्ति बन कर रह गयी हैं। मिशन के अन्तर्गत संचालित होने वाले सभी कार्य मात्र समूह 153 को ही दिया जा रहा है।

प्रेसवार्ता में महिलओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि आँगनवाडी़ में रसद आपूर्ति का काम हो या अम्मा भोजनालय ,या फिर आजीविका मिशन द्वारा संचालित अन्य कार्य सभी एक सैटिंग के अन्तर्गत चल रहा है। सी. डी. ओ. नीतिका खँन्डेलवाल, और परियोजना अधिकारी विक्रम सिंह अपनी मनमानी कर रहे हैं। विभाग में होने वाली नियुक्तियों को भी विभागीय लोग महज अपने चहेतों तक ही सीमित रखते हैं। विज्ञप्ति जारी करने और आवेदन करने में भारी असमानता है, बेवसाईट पर जारी फार्म अलग होता है और विभाग में अलग फार्म दिया जाता है। विभाग के अधिकारी सफेद पोषों के साथ मिल कर कई-कई सालों से एक ही जगह पर टिके रहते हैं, इनका स्थानान्तरण नहीं होता है। आजीविका मिशन कर्मी महिलाओं के धरना देने पर भी ठोस कार्यवाही नहीं हुई जिस कारण कर्मियों में भारी रोष है।

आयोजित प्रेस वार्ता में, अध्यक्ष कल्पना विष्ट, नाजमा इकबाल, प्रभा,सरिता चौहान, मीना श्रीवास्तव, नीरू, मँजू , शायरा बानो मौजूद रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments