Latest news
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में गूंजा विकसित उत्तराखंड का संकल्प, विद्यार्थियों ने साझा किए अपन... पंचायती राज उपनल कर्मचारी संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया

[t4b-ticker]

Sunday, September 13, 2026
Homeउत्तराखण्डलोक भवन में एक दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित, चिकित्सा शिविर, अधिकारियों-कर्मचारियों...

लोक भवन में एक दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित, चिकित्सा शिविर, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं परिजनों को मिला स्वास्थ्य परामर्श

देहरादून: हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के तत्वावधान में लोक भवन में एक दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य लोक भवन के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य की समग्र जांच, परामर्श तथा आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल सुनिश्चित करना था। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया और चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण की प्रक्रिया, उपलब्ध सुविधाओं एवं रोगियों को दी जा रही चिकित्सा सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शिविर में मौजूद लोगों से भी संवाद कर उनके अनुभव जाने और चिकित्सकीय व्यवस्था की सराहना की। पर्यटकोंके घूमने-फ़िरने की जगहें

शिविर में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय संबद्ध राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर, राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार के मेडिसन, सर्जन, नाक, कान, गला, स्त्रीरोग एवं प्रसूती, चर्मरोग, बालरोग, पैथोलॉजी, दन्त रोग, हड्डी रोग, तथा नेत्र रोग विशेषज्ञताओं के कुल 18 विशेषज्ञों द्वारा विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया गया। शिविर में अत्याधुनिक एण्डोस्कोपी मशीन, एक्स-रे मशीन, मैमोग्राफी मशीन, पैप स्मीयर, आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। शिविर में कुल 335 मरीजों का परामर्श किया गया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि ‘‘स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ही अच्छे जीवन की आधारशिला है। लोक भवन परिवार का उत्तम स्वास्थ्य मेरी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जब कार्मिक एवं उनके परिजन स्वस्थ होंगे, तभी वे पूरी क्षमता से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे।’’ राज्यपाल ने शिविर में सेवाएं देने वाले चिकित्सकों एवं चिकित्सा स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी विशेषज्ञता एवं समर्पण से लोक भवन परिवार को अत्यंत लाभ प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस प्रकार के नियमित स्वास्थ्य शिविरों, निःशुल्क चिकित्सा परामर्श सत्रों एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा, जिससे समय पर रोगों की पहचान एवं उपचार सुनिश्चित हो सके और लोक भवन परिवार निरोग एवं सशक्त बना रहे।
इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, विधि परामर्शी कौशल किशोर शुक्ल, अपर सचिव रीना जोशी, हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. भानु दुग्गल, लोक भवन के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. महावीर त्यागी, डॉ. ए.के. सिंह, डीन डॉ. संजय गौड़, सह डीन डॉ. अमित कुमार सिंह, ओएसडी (रिसर्च एवं लर्निंग) डॉ. पंकज कुमार सिंह, राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना, राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार के प्राचार्य डॉ. सी.एम.एस. रावत, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज देहरादून की प्राचार्य डॉ. गीता जैन, मेडिकल कॉलेज के पैरामेडिकल स्टाफ सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments