Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डनेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों में ग्लेशियर पिघलने एवं भूस्खलन से बाढ़...

नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों में ग्लेशियर पिघलने एवं भूस्खलन से बाढ़ की स्थिति

देहरादून। नेपाल के सीमावर्ती जनपद रसुवा एवं नुवाकोट में 26 अगस्त की सुबह ग्लेशियर पिघलने तथा भूस्खलन (रॉक-आइस एवलांच) के कारण भोटेकोशी एवं त्रिशूली नदी में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने की सूचना है। इसके चलते नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में जनजीवन एवं पर्यटन गतिविधियां प्रभावित होने की जानकारी प्राप्त हुई है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उत्तराखंड शासन ने देहरादून सहित प्रदेश के नागरिकों की सहायता एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए राज्य एवं जनपद स्तर पर 24×7 हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। नागरिक इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
राज्य स्तरीय हेल्पलाइनः
0135-2710334, 0135-2710335, 0135-2664314, 0135-2664315, 0135-2664316
मोबाइल- 8218877005
टोल फ्री- 1070
जनपद देहरादून हेल्पलाइन
0135-2726066, 0135-2626066
मोबाइल- 7534826066
टोल फ्री- 1077
जिलाधिकारी व अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देहरादून ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आवश्यक जानकारी अथवा सहायता के लिए निर्धारित हेल्पलाइन नंबरों पर 24×7 संपर्क करें और प्रशासन द्वारा जारी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments