Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeस्वास्थ्य12 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों के वैक्सीनेशन पर...

12 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों के वैक्सीनेशन पर अभी कोई फैसला नहीं: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय

देहरादून: 12 से 14 साल के आयु के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन लगने वाली मीडिया रिपोर्ट्स को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने खारिज कर दिया है| केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, 12 से 14 साल के बच्चों के वैक्सीनेशन पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से अभी कोई फैसला नहीं आया है। बता दें कि देश में कोरोना की तीसरी लहर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में 15 साल से ज्यादा की आयु वाले सभी लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन चल रहा है।

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत मे 12 से 18 साल के बच्चों को कोरोना की वैक्सीन देने की ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने मंजूरी दे दी है। भारत बायोटेक की कोवैक्सीन 12 से 18 साल के आयु वर्ग में दी जा सकती है। अभी 15 से 18 ऐज ग्रुप में यही वैक्सीन दी जा रही है इसके बाद 12 से 14 साल की उम्र के बच्चों का वैक्सीनेशन भी शुरू किया जा सकता है और इसके लिए वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है। लेकिन मंत्रालय ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि 12 से 14 साल के बच्चों के टीकाकरण पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments