Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस से निष्कासन के बाद महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने थामा...

कांग्रेस से निष्कासन के बाद महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने थामा भाजपा का दामन

-पहले ही दे चुकी थी बयान

देहरादून : आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलो के बीच दलबदल का सिलसिला तेज़ हो गया है I बीते रविवार को भाजपा से कैबिनेट मंत्री हरक सिंह के निष्कासन के बाद अब कांग्रेस में निष्कासन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कांग्रेस ने महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस ने तीखे तेवर दिखाकर टिकट मांगने पर सरिता आर्य को निष्कासित कर दिया I वह नैनीताल विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव के लिए टिकट मांग रही थीं।

सोमवार को वह सीएम पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुई। उनके साथ महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा बोहरा व प्रदेश महामंत्री वंदना गुप्ता आदि ने भी कांग्रेस के अंदर महिलाओं की उपेक्षा किए जाने के चलते भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

भाजपा में शामिल होने के बाद आर्य ने कहा कि बिना किसी शर्त के उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की है। कांग्रेस पर तीखे प्रहार करते हुए आर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में महिलाओं का सम्मान नहीं है। ‘मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं’ नारे को खोखला करार करते हुए आर्य का कहना था कि महिलाओं के विकास के लिए कांग्रेस में कोई रोडमैप नहीं है।

2017 के विधानसभा चुनाव में संजीव आर्य ने नैनीताल विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। जानकारी के मुताबिक संजीव 2022 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर नैनीताल विधानसभा सीट सेचुनाव लड़ सकते है। बीते शनिवार को संजीव आर्य ने कांग्रेस हाईकमान के सामने अपनी दावेदारी से सियासी घमासान छेड़ दिया था। 

वहीं , सरिता आर्य का कहना था कि अगर कांग्रेस में उनकी अनदेखी हुई और भाजपा उनको टिकट देगी तो वह कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा का दामन थाम लेगी I और 2022 के विधानसभा चुनाव में अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगी। कहा था कि अगर वह खुद अपना टिकट नहीं नहीं बचा पाएंगी तो दूसरी महिला नेताओं को क्या जवाब देंगी जो उनके भरोसे दावेदारी कर रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments