Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeराजनीतिदलबदल की राजनीति के बीच जानें, किसने थामा किसका दामन

दलबदल की राजनीति के बीच जानें, किसने थामा किसका दामन

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में दलबदल की सरगर्मियां लगातार बनी हुई है, किसी धारावाहिक की तरह 2022 के विधानसभा में लगातार उतार-चढाव देखने को मिल रहे हैं | वहीं टिकटों की घोषणा से पहले ही कई नाम राजनीतिक पार्टियों में शामिल होने व पार्टिया बदलने के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं | जिनमे से एक भाजपा से निष्कासित हुए हरक सिंह रावत को कांग्रेस में आखिरकार दोबारा एंट्री मिलने की खबरें चर्चाओं में आ रही हैं |

पिछले तीन दिनों से कांग्रेस में शामिल होने के लिए हरक की जद्दोजहत अब ख़त्म होती दिख रही है और साथ ही चुनाव लड़ने का रास्ता भी साफ होता दिख रहा है | वहीं दूसरी ओर इधर, दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत के भाई रिटायर्ड कर्नल विजय रावत के बीजेपी में शामिल होने के बाद पार्टी का कद विरोधी पार्टियों से बढ़ गया है |

सूत्रों के हवाले से खबर है कि कांग्रेस हाईकमान ने हरक सिंह रावत की पार्टी में वापसी को लेकर अपना मन बना लिया है और उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट देने के लिए भी पार्टी में अंदरूनी स्तर पर सकारात्मक फैसला भी किया जा सकता है | इससे पहले तीन दिनों से ज़्यादा समय से हरक सिंह रावत लगातार कांग्रेस में वापसी के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से भी खुले तौर पर माफी मांग चुके थे, जिसके बाद हरीश रावत ने भी उन्हें माफ कर देने के संकेत दिए थे | अब कांग्रेस में हरक सिंह की वापसी को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतज़ार किया जा रहा है.

वहीं कईं खबरें आ रही हैं कि 2017 में निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले लाल अब भाजपा का दामन थामने का बन रहे हैं, जिन्होंने पिछले साल करीब दो महीने पहले ही नवंबर में कांग्रेस जॉइन करी थी | भाजपा में शामिल होने जा रहे कांग्रेसी नेता दुर्गेश्वर लाल के कारण कांग्रेस पार्टी को एक और झटका लग सकता है | आशंका है कि भाजपा जॉइन करने जा रहे दुर्गेश्वर लाल को पार्टी पुरोला से टिकट की दावेदारी दे सकती है | पिछले चुनाव में निर्दलीय लड़ने वाले लाल को 13805 वोट मिले थे|

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments