Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डडबल इंजन की सरकार जनता के लिए मुसीबत: मोहन प्रकाश

डबल इंजन की सरकार जनता के लिए मुसीबत: मोहन प्रकाश

देहरादून : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रदेश में कांग्रेस के मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक मोहन प्रकाश ने भाजपा की सरकार पर निशाने में लेते हुए तंज कसा I उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार जनता के लिए मुसीबत वाली सरकार है।

बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान बातचीत में मोहन प्रकाश ने राज्य सरकार को निशाने पर लिया। कहा कि उत्तराखंड में बेरोजगारी, महंगाई, पलायन, शिक्षा व स्वास्थ्य की ध्वस्त होती व्यवस्था चिंताजनक है। वहीं पर्वतीय क्षेत्र में कृषि व्यवस्था समाप्त हो रही है। इन गंभीर मुद्दों के प्रति राज्य सरकार का नकारात्मक रुख रहा है। भाजपा के पास राज्य के विकास की दृष्टि नहीं है।

इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने केंद्र और राज्य की सरकारों पर किसानों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा जुमला साबित हुआ है। केंद्र सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को नहीं माना। वहीं किसानों का उत्पीड़न करने के लिए तीन कृषि बिल लाए गए थे। उन्होंने कृषि क्षेत्र में केंद्र सरकार की खामियों को भी गिनाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments