Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिगठबंधन का इरादा छोड़ 70 विधानसभा सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी...

गठबंधन का इरादा छोड़ 70 विधानसभा सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी समाजवादी पार्टी

देहरादून : उत्तराखंड गठन के बाद से ही समाजवादी पार्टी यहां अपना वजूद तलाश रही है। समाजवादी पार्टी अब प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने सभी दलों के साथ गठबंधन का इरादा ख़त्म कर दिया है। पार्टी जल्द ही अपनी दूसरी सूची भी जारी कर देगी।

विधानसभा चुनाव में सपा फिर से एक बार ताल ठोक रही है। पार्टी 30 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर चुकी है। अभी तक वह अन्य दलों से गठबंधन के रास्ते तलाश रही थी, लेकिन बात नहीं बनी। जिसके बाद अब पार्टी ने सभी सीटों पर खुद चुनाव लडऩे का निर्णय लिया है। प्रदेश अध्यक्ष एसएन सचान ने कहा कि अब पार्टी सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। एक-दो दिनों के भीतर प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी जाएगी।

बता दे कि प्रदेश में अभी तक हुए चार विधानसभा चुनावों में सपा एक भी सीट नहीं जीत पाई है। पार्टी की प्रदेश में एकमात्र बड़ी उपलब्धि थी जब वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने हरिद्वार संसदीय सीट से जीत हासिल की। दूसरी तरफ विधानसभा चुनाव की बात करे तो, प्रदेश में वर्ष 2002 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में सपा ने 56 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमे पार्तटी को लगभग 7.89 प्रतिशत वोट मिला था। उसके प्रत्याशी कई सीटों पर मामूली अंतर से हारे थे, लेकिन इसके बाद सपा इस प्रदर्शन को भी नहीं दोहरा पाई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments