Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने की प्रदेश वासियों से अपील वैक्सीनेशन अवश्य करवाएं, कोविड काल...

राज्यपाल ने की प्रदेश वासियों से अपील वैक्सीनेशन अवश्य करवाएं, कोविड काल मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित किया

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि ) तथा फर्स्ट लेडी गुरमीत कौर ने शनिवार को राजभवन में कोविड-19 टीके की प्रिकॉशन डोज लगवाई | इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ( से नि ) ने कोविड काल मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया |

इस दौरान राज्यपाल ने प्रदेश वासियों से अपील की, कि समस्त प्रदेशवासी वैक्सीनेशन अवश्य करवाएं | हमें सभी लोगों को इस संबंध में जागरूक करना है | हमें ध्यान रखना है कि कोई भी व्यक्ति बिना टीकाकरण के ना रहे | वैक्सीनेशन ही वह रक्षा कवच है जो हमें इस अदृश्य शत्रु से बचाएगा |

इस मौके पर राज्यपाल ने टीकाकरण अभियान संचालित करने वाले सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स एवं हेल्थ वर्कर्स का आभार व्यक्त किया | राज्यपाल ने कहा कि हेल्थ वॉरियर्स महामारी कोविड-19 के विरुद्ध युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं | कोविड-19 के विरुद्ध लड़ाई में प्रत्येक हेल्थ वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर, पुलिसकर्मी, मीडिया कर्मी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है | हेल्थ वॉरियर्स ने कोविड काल में अत्यंत त्याग एवं समर्पण का परिचय दिया | हम सभी हेल्थ वॉरियर्स के ऋणी हैं | राज्यपाल ने कहा कि सभी जिलाधिकारियों से अनुरोध है कि जल्द ही राज्य के समस्त जनपदों में कोविड वैक्सीनेशन की दूसरी डोज का सौ फ़ीसदी का लक्ष्य भी प्राप्त कर लिया जाए |

राज्यपाल ने कोविड काल मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालसी से वेरीफायर सुशील बिजलवान को कोविन पोर्टल के उत्कृष्ट संचालन हेतु, पीएचसी रायपुर में कोविन पोर्टल के उत्कृष्ट संचालन हेतु वेरीफायर अनुराग उनियाल, डोईवाला पीएचसी के वैक्सीन परिवहन दल से प्यार सिंह तथा विकासनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से कोविड-19 सेंपलिंग एवं वैक्सीनेशन हेतु आलम इफ्तिखार को सम्मानित किया गया |

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि उत्तराखंड में 16 जनवरी 2021 से कोविड-19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है | राज्य में 18 वर्ष से अधिक आयु की शत प्रतिशत आबादी को कोविड-19 वैक्सीनेशन की पहली डोज 17 अक्टूबर 2021 को प्राप्त हो चुकी है | राज्य में प्रत्येक दिन 800 से 1000 वैक्सीनेशन सेशन संचालित किए जा रहे हैं | राज्य में अभी तक कुल 15298825 डोज दी जा चुकी हैं | राज्य में 15 वर्ष से अधिक आयु की आबादी को 8378751 ( 98.07%) पहली डोज दी जा चुकी है | राज्य में 15 वर्ष से अधिक आयु की आबादी को 6796276 (81.1%) दूसरी डोज दी जा चुकी है |

राज्य में हेल्थ केयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को 123798 (22.50%) प्रिकॉशन डोज दी जा चुकी है | राज्य में 15 से 17 वर्ष की आयु के बच्चों को 370174 (58.9%) पहली डोज दी जा चुकी है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments