Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड क्रांति दल ने की 11 सदस्यों की तीसरी सूची जारी

उत्तराखंड क्रांति दल ने की 11 सदस्यों की तीसरी सूची जारी

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारिओं के चलते सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों की सूची जारी करने की शुरूआत कर दी है। इसी क्रम में भाजपा के बाद उत्तराखंड क्रांति दल ने भी विधानसभा चुनाव के लिए 11 सदस्यों की तीसरी सूची जारी कर दी है। साथ ही शनिवार को हल्द्वानी में प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करते हुए उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने दो सीटों पर कम्युनिस्ट पार्टी प्रत्याशियों को समर्थन देने की घोषणा भी की हैI

उत्तराखंड क्रांति दल ने कर्णप्रयाग सीट के लिए बलवंत सिंह नेगी,बद्रीनाथ सीट के लिए बृजमोहन सिंह, हरिद्वार ग्रामीण सीट के लिए उपेंद्र सिंह मलिक, रुद्रप्रयाग सीट के लिए मोहित डिमरी, बागेश्वर सीट के लिए गोपाल बनवासी,धर्मपुर सीट के लिए किरन रावत कश्यप, पौड़ी सीट के लिए पूरन सिंह टम्टा, धारचूला सीट के लिए रमेश थलाल, पिथौरागढ़ सीट के लिए चंद्रशेखर कापड़ी, डीडीहाट सीट के लिए गोविंद सिंह, कालाढूंगी सीट के लिए मोहन कांडपाल को पार्टी की ओर से प्रत्याशी घोषित किया है।उक्रांद ने थराली सीट पर भाकपा व लालकुआं सीट पर भाकपा माले प्रत्याशी को समर्थन देने का फैसला किया है। उक्रांद तीन चरणों में 53 सीटों के लिए प्रत्याशी तय कर चुकी है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अन्य सीटों पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments