Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डराष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय-अध्यक्ष ने दिया कांग्रेस को समर्थन

राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय-अध्यक्ष ने दिया कांग्रेस को समर्थन

-पूरे प्रदेश में निकालेंगे ‘परशुराम रथ-यात्रा, भाजपा की खोलेंगे पोल

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मंगलवार को हरीश रावत की मौजूदगी में राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय-अध्यक्ष भृगुवंशी पण्डित आशुतोष पाण्डेय ने प्रेस वार्ता कीI इस दौरान उन्आहोंने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की। ब्राह्मण समाज के संगठन ने भाजपा के मुख्यमंत्रियों पर पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र को अपमानित करने का आरोप लगाया।

भाजपा से नाराज प्रदेश के ब्राह्मणों को कांग्रेस मनाने में सफल रही। ब्राह्मणों के सर्वाधिक प्रभावशाली, लोकप्रिय एवम् संख्या वाले संगठन राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय-अध्यक्ष भृगुवंशी पण्डित आशुतोष पाण्डेय ने कांग्रेस मुख्यालय में आज कांग्रेस के समर्थन की घोषणा की, हरीश रावत की मौजूदगी में माँ शाकुम्भरी देवी के पीठाधीशवर भृगुवंशी पण्डित आशुतोष पाण्डेय ने कहा कि पूरे प्रदेश में ‘परशुराम रथ-यात्रा ‘ निकालकर भाजपा की पोल खोलेंगेI

पाण्डेय ने इस मौके पर भाजपा को धोखेबाज व अपमानित करने वाली पार्टी बताया, उन्होंने कहा कि भाजपा के संस्थापकों में प्रमुख पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र न्यायविद चन्द्रशेखर पण्डित भुवनेश्वर दयाल उपाध्याय के ‘हिन्दी से न्याय ‘ इस देशव्यापी अभियान को समाप्त करने के लिए भाजपा के मुख्यमंत्रियों ने षड्यंत्र रचेI वहीं श्री हरीश रावत ने वैचारिक प्रतिबद्धताओं ,मान्यताओं एवम् विचारधाराओं के अनावश्यक दुराग्रहों व दबावों को अस्वीकार करते हुए छोटे-कुंवर जी को अपना मुख्य प्रमुख सलाहकार नियुक्त किया ।

पाण्डेय की मांग पर प्रदेश में ‘ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन, पुरोहित-पेंशन लागू करने, हरिद्वार में भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित करने एवम् भगवान परशुराम की जयन्ती पर राजकीय-अवकाश घोषित करने का समर्थन करते हुए हरीश रावत ने आश्वासन दिया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर इन सभी को लागू किया जायगाI

इस मौके पर कांग्रेस झण्डा-अभियान समिति के प्रदेश संयोजक राजकुमार जायसवाल एवम् राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के उत्तराखण्ड प्रान्त-प्रमुख गौरव कौशिक भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments