Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रदेश की हेट्रिक गर्ल वंदना कटारिया होंगी पद्मश्री से सम्मानित

प्रदेश की हेट्रिक गर्ल वंदना कटारिया होंगी पद्मश्री से सम्मानित

देहरादून :अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को अर्जुन अवार्ड के बाद अब भारत सरकार ने मंगलवार को वंदना को पद्मश्री से सम्मानित करने की घोषणा की I जिसके बाद हरिद्वार में जश्न का माहौल है। उनके गांव से लेकर प्रदेशभर के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि वंदना ने गांव का नाम एक बार फिर रोशन किया है। पिछले साल हुए टोक्यो ओलंपिक में हरिद्वार के रोशनाबाद गांव की अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने देश का नाम विश्वभर में रोशन किया। वंदना ने टोक्यो ओलंपिक में हैट्रिक लगाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। इसके साथ ही ओलंपिक में हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी भी बन गई।
RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments