Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeधर्म-संस्कृतिसोमवती अमावस्या पर श्रद्धालु कर सकेंगे हरिद्वार में पावन स्नान

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालु कर सकेंगे हरिद्वार में पावन स्नान

देहरादून: आज सोमवती अमावस्या है तथा कल एक फरवरी को मौनी अमावस्या का पावन पर्व है। आमतौर पर इस पर्व में हरिद्वार के घाटो में श्रद्धालुओं का जमावड़ा नज़र आता हैI इससे पूर्व मकर संक्रांति के पर्व पर हरकी पैड़ी समेत प्रमुख गंगा घाटों को सील कर दिया गया था। स्थानीय लोगों को कुछ ही घाटों पर डुबकी लगाने की छूट दी गई थी। लेकिन इस बार जिला प्रशासन की ओर से हरकी पैड़ी समेत किसी भी गंगा घाट पर स्नान के लिए कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है।  सोमवती अमावस्या के मौके पर हरिद्वार के घाटों पर तीर्थनगर में पड़ रही भीषण ठंड के चलते कम भीड़ नजर आई। साथ ही श्रद्धालुओं ने स्नान करने के बाद नारायणी शिला में पितरों का पूजन किया।

सोमवती अमावस्या उदया में नहीं आ रही है। जिस कारण स्नान को लेकर दोपहर बाद श्रद्धालुओं के हरिद्वार आने की संभावना जताई जा रही है। कोरोना संक्रमण के कारण बॉर्डर पर नियमित चेकिंग की जा रही है। बॉर्डर पर दोनों डोज का सर्टिफिकेट दिखाने या 72 घंटे पहले की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखाने के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments