Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeराजनीतिहरीश रावत ने दी भाजपा को मुद्दों का खेल खेलने की चुनौती

हरीश रावत ने दी भाजपा को मुद्दों का खेल खेलने की चुनौती

देहरादून: परदेश में विधानसभा चुनाव के चलते पिछले कुछ दिनों से मुस्लिम यूनिवर्सिटी के मुद्दे को हवा दी जा रही है। जिसके साथ हरीश रावत के एक चित्र के साथ छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर खूब प्रसारित किया जा रहा है। इसके जवाब में पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोशल मीडिया में एक वीडियो अपलोड कर भाजपा को विकास के मुद्दों पर खेल खेलने की चुनौती दी है।

हरीश रावत ने कहा कि, भाजपाइयों और भाजपा नेताओं मुझसे बहुत खेल रहे हो। क्या तुम्हारे पास रोजगार जैसा कोई खेल नहीं? अगर हमारे साथ खेल ही खेलना है तो रोजगार, महंगाई और विकास के मुद्दे पर खेलो? हम आपको बताएंगे अपने शासनकाल में हमने कैसे महंगाई को कंट्रोल में रखा, कैसे लोगों की पेंशन लगवाई और कैसे किसानों और गरीबों के लिए योजनाएं चलाईं। आपने पिछले पांच सालों में कुछ नहीं किया। शिक्षा को चौपट कर दिया तो स्वास्थ्य व्यवस्था को गर्त में पहुंचा दिया। 

उन्होंने आगे कहा कि, हिंदू-मुस्लिम का खेल बंद कर दो। अगर हिम्मत है तो विकास कार्यों का खेल खेलो और बराबरी करके दिखाओ। भाजपाइयों को को समझ लेना चाहिए कि उनके ऊपर उत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी खोले जाने की पैरवी का झूठा इल्जाम लगाने से उनकी पार्टी का भला होने वाला नहीं है। उनकी फोटो पर दाढ़ी लगाकर भाजपा के लोग अपने मानसिक दिवालियापन को प्रदर्शित कर रहे हैं|

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments