Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डवसंत पंचमी के मौके पर श्रद्धालुओं ने किया पावन स्नान

वसंत पंचमी के मौके पर श्रद्धालुओं ने किया पावन स्नान

देहरादून: विद्या-बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती पूजा का वसंतोत्सव पर्व पांच फरवरी यानी आज मनाया जा रहा है। वसंत पंचमी के दिन सरस्वती की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। हरिद्वार में इस अवसर पर हरकी पैड़ी सहित विभिन्न् घाटों पर गंगा स्नान जारी है। प्रशाशन द्वारा स्नान पर किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं है, श्रद्धालु पावन स्नान के लिए हरिद्वार पहुंच रहे हैं। कोविड-19 प्रोटोकोल के अनुसार प्रशासनिक व्यवस्था लागू की गई है।

माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि हिंदू परंपरा में विशेष महत्व रखती है। इस दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती का पूजन किया जाता है। शरद ऋतु की समाप्ति के बाद ऋतुराज वसंत के आगमन पर शहर के मंदिरों और शिक्षण संस्थानों के साथ घरों में मां सरस्वती की विशेष पूजा-अर्चना की गई। बच्चों का विद्यारंभ संस्कार भी इसी दिन किया जाता है। इस दिन स्वयंसिद्ध मुहूर्त होता है इसलिए बिना मुहूर्त के विवाह संपन्न किए जाते हैं। इस बार वसंत पंचमी तीन विशेष योगों की त्रिवेणी में मनाई जा रही है। वसंत पंचमी के दिन सिद्ध, साध्य और रवियोग का संगम है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments