Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने केंद्र से कि 115 कंपनी फोर्स की...

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने केंद्र से कि 115 कंपनी फोर्स की मांग

देहरादून: मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था के लिए केंद्र से 115 कंपनी फोर्स की मांग की है। यह मांग प्रदेश के क्रिटिकल और वनरेबल बूथों के नजरिये से रखी गई है।

इस बार प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 632 प्रत्याशी मैदान में हैं। नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव आयोग ने प्रदेश में करीब 800 ऐसे क्षेत्र चिह्नित किए हैं, जहां बूथों पर पिछले चुनाव में औसत से 15 प्रतिशत से अधिक या 15 प्रतिशत कम मतदान हुआ था। यह क्रिटिकल के दायरे में आते हैं। इसी प्रकार, करीब 1200 ऐसे क्षेत्र चिह्नित किए गए हैं, जहां ऐसे बूथ हैं, जिन पर वोटरों को प्रभावित करने की आशंका है। यानी यहां या तो कोई प्रत्याशी पैसे के लालच दे सकता है या फिर वोटरों को धमकी दे सकता है। या अन्य तरीके से प्रभावित कर सकता है। इन क्षेत्रों को वनरेबल की श्रेणी में रखा गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि प्रदेश में सुरक्षित मतदान के लिए केंद्र से 115 कंपनी फोर्स मांगी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments