Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeखेलरोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दिखाया शानदार प्रदशन

रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दिखाया शानदार प्रदशन

देहरादून: रविवार 6 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच खेला गया। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में दमदार अर्धशतक जमाया हैं। यह पहली सीरीज है जहां वह फुलटाइम कप्तान के तौर पर वनडे मैच खेलने उतरे। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में 6 विकेट की शानदार जीत के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। मैच के दौरान रोहित ने पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर को वेस्टइंडीज के खिलाफ रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ दिया हैं|

भारतीय कप्तान ने 34वें वनडे में विंडीज के खिलाफ निजी स्कोर को 1583 रन तक पहुंचाया। सचिन ने 39 वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ 1573 रन बनाए थे। वहीं सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पूर्व कप्तान विराट कोहली पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 40 वनडे मैच खेलकर वेस्टइंडीज के खिलाफ कुल 2243 रन बनाए हैं|

भारत की शानदार गेंदबाजी के आगे विंडीज टीम ने पहले वनडे में 43.5 ओवर में 176 रन पर आल आउट हो गई। जवाब में भारत ने महज 28 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर जीत का लक्ष्य हासिल किया। कप्तान रोहित शर्मा ने 51 गेंद पर 60 रन बनाए जबकि सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 34 रन की पारी खेली।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments