Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डकेजरीवाल बोले भाजपा और कांग्रेस के पास लूटने के अलावा कोई एजेंडा...

केजरीवाल बोले भाजपा और कांग्रेस के पास लूटने के अलावा कोई एजेंडा नहीं

देहरादून: आम आदमी पार्टी प्रदेश में एक नई पार्टी के रूप में चुनावी मैदान में उतरी हैI दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश की दो बड़ी पार्टी भाजपा और कांग्रेस पर हमला करना शुरु कर दिया हैI उन्होंने कहा कि कोई भी चुनाव उम्मीदों पर लड़ा जाता है। लेकिन भाजपा और कांग्रेस ने 10-10 साल तक सत्ता में रह कर उत्तराखंड को लूटने के सिवाए कोई काम नहीं किया है। लूट यहां तक पहुंच गई कि पहाड़, नदी, जंगल बर्बाद कर दिए हैं। प्रदेश पर 60 हजार करोड़ कर्ज का बोझ बढ़ गया है। 20 साल में जब स्कूल और अस्पताल ठीक नहीं हुए, कालेज और विश्वविद्यालय नहीं खोले गए तो कर्ज कैसे बढ़ा। इस पैसे से नेताओं ने बड़ी-बड़ी संपत्ति बनाने के साथ स्विस बैंक में ले जाने का काम किया।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड के लोगों से वादा है कि सभी बिमारियों का इलाज हम करेंगे। हम हवा में वादे नहीं करते हैं, काम करके दिखाते हैं। केजरीवाल ने कहा कि आप उत्तराखंड में पहली बार चुनाव लड़ रही है। पार्टी कितनी सीटें जीतेगी। यह कहना मुश्किल है। नई पार्टी को हमेशा कमत्तर आंका जाता है। लेकिन आप को जनता को अच्छा समर्थन मिल रहा है। चुनाव में जनता का जो भी जनादेश आएगा वह हमारे लिए सिर माथे पर होगा।

साथ ही केजरीवाल ने कांग्रेस और भाजपा पर तीखे वार करते हुए कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए भाजपा व कांग्रेस के पास लूटने के अलावा कोई एजेंडा नहीं है। आप के सिवाए कोई भी दल मुद्दों की बात नहीं कर रहा है। सिर्फ एक दूसरे के खिलाफ गाली गलौच कर रहे हैं। इससे जनता का कोई लेना देना नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments